युद्ध शुरू होने के बाद US में 55% बढ़ा डीजल का रेट, क्या भारत में भी तेल होगा महंगा?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Diesel Price: अमेरिका में पहली बार डीजल का रेट 6 डॉलर प्रति गैलन को पार कर गया है
  • बढ़ती महंगाई के लिए यह अच्छे संकेत नहीं हैं

petrol Diesel Rates
अमेरिका भी इस समय तेल की बढ़ी हुई कीमतों से जूझ रहा है।

Diesel Price: गुरुवार को कच्चे तेल का दाम 100 डॉलर को पार कर गया। जिसका असर पूरी दुनिय भर भी पड़ रहा है। अमेरिका भी इससे अछूता नहीं है। यूएस में पहली बार डीजल का रेट 6 डॉलर प्रति गैलन को क्रॉस कर गया। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को एक गैलन डीजल का रेट अमेरिका में 6 डॉस पहुंचा। राष्ट्रीय औसत 6.06 डॉलर प्रति गैलन रहा था। इससे पहले पिछले शुक्रवार को डीजल ने अमेरिका में अपने रिकॉर्ड उच्चतम स्तर 5.82 डॉलर प्रति गैलर को पार किया था। इस स्तर पर देश में तेल जून 2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध के शुरू होने के वक्त दिखा था।

55% बढ़ा दाम (War Impact on Petrol-Diesel)

ईरान युद्ध शुरू होने के बाद डीजल का रेट अमेरिका 55 प्रतिशत बढ़ा है। इस बढ़ोतरी के पीछे की वजह मिडिल ईस्ट में रिफाइनरियों को अपने पूरी क्षमता से काम नहीं करना है। चीन ने भी अपनी जरूरत को देखते हुए एक्सपोर्ट पर रोक लगा दी है। जिसकी वजह से भी कीमतों में तेजी देखने को मिली है।

अब आगे क्या होगा?

डीजल की कीमतों का सीधा असर अमेरिकी नागरिकों पर कम पड़ता है। लेकिन आने वाले समय में बढ़ी हुई कीमतों की वजह से देश में महंगाई भी बढ़ने की उम्मीदों को बल मिला है। अमेरिकी फेड रिजर्व की 15 और 16 सितंबर को मीटिंग होने जा रही है। इस मीटिंग में ब्याज दरों पर फैसला होगा। मार्केट का सेंटीमेंट है कि इस बार फेड रिजर्व ब्याज में इजाफा जरूर करेगा। अगर ऐसा हुआ तो शेयर बाजार को झटका लगेगा। निवेशक डॉलर की तरफ कदम बढ़ाएंगे।

क्या भारत में भी बढ़ेगा पेट्रोल और डीजल का दाम

मई के बाद से घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर हैं। हालांकि, भविष्य में होने वाली बढ़ोतरी से इनकार नहीं किया जा सकता है। हाल ही में इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया था कि पेट्रोल पर इस समय तेल कंपनियों को 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 23 रुपये प्रति लीटर तक नुकसान हो रहा है। बता दें, मई के महीने में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक के एक चार बार इजाफा किया गया था। जिसकी वजह से घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल का रेट 7.5 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया था।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़पेट्रोल-डीजलयुद्ध के बाद US में 55% बढ़ा डीजल का रेट, क्या भारत में भी तेल होगा महंगा?