पहली बार बोनस शेयर बांटने जा रही कंपनी, 1 शेयर पर मिलेंगे 2 फ्री शेयर, रिकॉर्ड डेट पर आया नया अपडेट
फ्रंटियर स्प्रिंग्स लिमिटेड अपने शेयरधारकों को 2:1 के रेशियो में बोनस शेयर बांटेगी। यानी, कंपनी हर 1 शेयर पर 2 बोनस शेयर देगी। कंपनी ने बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट रिवाइज की है। कंपनी के शेयर 5 साल में 1245% चढ़े हैं।

फ्रंटियर स्प्रिंग्स लिमिटेड अपने शेयरधारकों को पहली बार बोनस शेयर का तोहफा देने जा रही है। फ्रंटियर स्प्रिंग्स लिमिटेड निवेशकों को 2:1 के रेशियो में बोनस शेयर बांटेगी। यानी, कंपनी हर 1 शेयर पर 2 बोनस शेयर देगी। कंपनी के शेयरों में मंगलवार को गजब की तेजी आई है। फ्रंटियर स्प्रिंग्स के शेयर मंगलवार को BSE में 5 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 4497.30 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले 5 साल में फ्रंटियर स्प्रिंग्स लिमिटेड के शेयरों में 1245 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। कंपनी इंडियन रेलवे, ऑटोमोबाइल और पावर सेक्टर्स की जरूरतें पूरी करती है। फ्रंटियर स्प्रिंग्स लिमिटेड इन सेक्टर्स के लिए लीफ स्प्रिंग्स, लैमिनेटेड बेयरिंग स्प्रिंग्स, सस्पेंशन कॉइल स्प्रिंग्स, दूसरी तरह की कई स्प्रिंग्स और कंपोनेंट्स की सप्लाई करती है। फ्रंटियर स्प्रिंग्स लिमिटेड की स्प्रिंग्स का इस्तेमाल वंदे भारत ट्रेनों में भी किया गया है।
बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट पर यह अपडेट
फ्रंटियर स्प्रिंग्स लिमिटेड (Frontier Springs Limited) ने बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट रिवाइज की है। मल्टीबैगर कंपनी ने पहले बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट शुक्रवार 6 मार्च 2026 फिक्स की थी, जिसे अब अपडेट करते शुक्रवार 13 मार्च 2026 कर दिया है। कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 51.76 पर्सेंट है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 48.24 पर्सेंट है। शेयरहोल्डिंग का यह डेटा सितंबर 2025 तिमाही तक का है।
5 साल में 1245% उछल गए हैं कंपनी के शेयर
फ्रंटियर स्प्रिंग्स लिमिटेड के शेयर पिछले पांच साल में 1245 पर्सेंट चढ़ गए हैं। इस मल्टीबैगर कंपनी के शेयर 12 फरवरी 2021 को 334.30 रुपये पर थे। फ्रंटियर स्प्रिंग्स लिमिटेड के शेयर 10 फरवरी 2026 को 4497.30 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले 4 साल में कंपनी के शेयरों में 1473 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। वहीं, पिछले 3 साल में कंपनी के शेयर 907 पर्सेंट उछल गए हैं। पिछले 2 साल में फ्रंटियर स्प्रिंग्स लिमिटेड के शेयरों में 261 पर्सेंट की तेजी आई है। वहीं, पिछले एक साल में कंपनी के शेयर 117 पर्सेंट चढ़ गए हैं।
10 साल में 17000% से ज्यादा चढ़ गए शेयर
फ्रंटियर स्प्रिंग्स लिमिटेड (Frontier Springs Limited) के शेयर पिछले 10 साल में 17889 पर्सेंट उछल गए हैं। कंपनी के शेयर 5 फरवरी 2016 को 25 रुपये पर थे। मल्टीबैगर कंपनी के शेयर 10 फरवरी 2026 को 4497.30 रुपये पर बंद हुए हैं।
लेखक के बारे में
Vishnu Soniविष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह स्टॉक मार्केट, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ें


