18857% का रिटर्न, कंपनी ने किया 1 पर 2 शेयर बोनस का ऐलान, रिकॉर्ड डेट तय
Bonus Share: फ्रंटियर स्प्रिंग्स लिमिटेड (Frontier Springs Ltd) ने तिमाही नतीजों के साथ बोनस शेयर का भी ऐलान किया है। कंपनी पहली बार निवेशकों को बोनस शेयर देने जा रही है। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने रिकॉर्ड डेट का ऐलान किया है। इस रिकॉर्ड डेट में अभी समय है।

Bonus Share: फ्रंटियर स्प्रिंग्स लिमिटेड (Frontier Springs Ltd) ने तिमाही नतीजों के साथ बोनस शेयर का भी ऐलान किया है। कंपनी पहली बार निवेशकों को बोनस शेयर देने जा रही है। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने रिकॉर्ड डेट का ऐलान किया है। इस रिकॉर्ड डेट में अभी समय है। आइए डीटेल्स में जानते हैं इस कंपनी के विषय में ...
मिलेंगे 1 पर 2 शेयर फ्री
स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में Frontier Springs Ltd ने बताया है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर दो शेयर बोनस दिया जाएगा। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने 6 मार्च 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। बता दें, कंपनी 22 दिसंबर 2025 को इस बोनस शेयर देने का ऐलान किया था।
1 साल में किया पैसा दोगुना
शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में गिरावट आई थी। तब कंपनी के शेयर 4.34 प्रतिशत की गिरावट के बाद 4483.35 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। बीते एक महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 10 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। एक साल में Frontier Springs Ltd के शेयरों का भाव 99.43 प्रतिशत बढ़ा है। जिसकी वजह से पोजीशनल निवेशकों को पैसा दोगुना हो गया है। बता दें, कंपनी का 52 वीक हाई 5470 रुपये और 52 वीक लो लेवल 1653.35 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 1765 करोड़ रुपये का है।
दो साल में Frontier Springs Ltd के शेयरों की कीमतों में 226 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, तीन साल में कंपनी के शेयरों का भाव 980 प्रतिशत बढ़ा है। 5 साल से कंपनी के शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 1241 प्रतिशत का फायदा हो चुका है। बता दें, 10 साल में यह मल्टीबैगर स्टॉक 18857 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है।
लगातार डिविडेंड दे रही है कंपनी
Frontier Springs Ltd ने निवेशकों को नियमित अंतराल पर डिविडेंड दिया है। आखिरी बार कंपनी ने 2025 में डिविडेंड दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर 1.80 रुपये का डिविडेंड दिया था। 2024 में कंपनी ने 1.50 रुपये का डिविडेंड और 2023 में एक शेयर पर एक रुपये का डिविडेंड दिया था।
इस कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 51.76 प्रतिशत है। वहीं, पब्लिक के पास 48.24 प्रतिशत हिस्सा है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।




