ऑनलाइन LPG सिलेंडर की बिक्री से लेकर पेट्रोल-डीजल के रेट तक, जानें 16 जुलाई के अपडेट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • कच्चा तेल अभी भी 85 डॉलर प्रति बैरल के पार है
  • पेट्रोल-डीजल और एटीएफ पर विन्डफॉल टैक्स में बदलाव के बाद सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने फ्यूल के रेट भी जारी कर दी हैं
  • ऐसे में घर से निकलने से पहले पेट्रोल, डीजल या एलपीजी के रेट जरूर चेक कर लें..
from online LPG cylinder sales to petrol and diesel prices get the latest updates

ईरान- अमेरिका में जारी जंग के कारण कच्चे तेल के बाजार में हड़कंप मच गया है। रात भर हुए अमेरिकी हमलों के बाद 16 जुलाई की सुबह ब्रेंट क्रूड 0.29 डॉलर चढ़कर 85.24 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। पेट्रोल-डीजल और एटीएफ पर विन्डफॉल टैक्स में बदलाव के बाद सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने फ्यूल के रेट भी जारी कर दी हैं। ऐसे में घर से निकलने से पहले पेट्रोल, डीजल या एलपीजी के रेट जरूर चेक कर लें...

आज 16 जुलाई के क्या हैं ताजा अपडेट्स

भारत में पहली बार ऑनलाइन भी मिलेगा एलपीजी सिलेंडर: रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। देश में पहली बार किसी क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर एलपीजी सिलेंडर की ऑन-डिमांड डिलीवरी सेवा शुरू करने का ऐलान किया है। अब गैस उपभोक्ताओं को क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म इंस्टामार्ट के जरिये एलपीजी सिलेंडर मिलेंगे।

इसकी शुरुआत कर्नाटक के बंगलुरू शहर से होने जा रही है। इसके लिए इंस्टामार्ट ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम निगम लिमिटेड से हाथ मिलाया है और ऑन-डिमांड डिलीवरी सेवा शुरू करने की घोषणा है। इसके तहत उपभोक्ता अब इंस्टामार्ट के माध्यम से एचपीसीएल का 10 किलोग्राम 'एचपी नव्या' कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर मंगवा सकेंगे।

कच्चे तेल के दाम: ब्लूमबर्ग के मुताबिक ब्रेंट क्रूड आज सुबह 0.34 प्रतिशत उछलकर 85.24 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। वहीं, WTI 0.36 डॉलर चढ़कर 79.96 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था। बता दें एक बैरल कच्चे तेल में अगर 10 डॉलर की बढ़ोतरी होती है तो इसकी वजह से भारत की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को करीब 6 रुपये प्रति लीटर का नुकसान होता है।

पेट्रोल-डीजल के रेट

पेट्रोल-डीजल के रेट

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत आज भी 102.12 और डीजल की 95.20 रुपये लीटर है। जबकि, लखनऊ में पेट्रोल 102.05 और डीजल 99.28 , अयोध्या में पेट्रोल 102.4 और डीजल 99.27, पटना में पेट्रोल 112.70 रुपये और डीजल 99.87, भोपाल में पेट्रोल 114.65 और डीजल 99.74 तथा इंदौर में पेट्रोल 114.61 और डीजल 99.70 रुपये लीटर है।

LPG Price Today:

LPG सिलेंडर के 16 जुलाई के रेट

भारत में आज घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इंडियन ऑयल के 16 जुलाई रेट के अनुसार दिल्ली में 14.2 किलो वाला घरेलू सिलेंडर 942 रुपये और 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 2930 रुपये है।

पटना में घरेलू सिलेंडर 1031.5 और कमर्शियल का दाम 3227 रुपये है। लखनऊ में घरेलू सिलेंडर 979.50 तो कमर्शियल 3052.5 रुपये का है। रांची में घरेलू सिलेंडर के दाम 999.5 रुपये हैं और कमर्शियल के दाम सिलेंडर 3131 रुपये है।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़ऑनलाइन सिलेंडर की बिक्री से लेकर पेट्रोल-डीजल के रेट तक, जानें लेटेस्ट अपडेट्स