
इंडिगो के यात्री से लेकर निवेशक तक परेशान, 7% से अधिक टूटा शेयर
Indigo Share Price: इंडिगो के फ्लाइट कैंसिल होने से एक ओर इसके यात्री परेशन हैं तो दूसरी ओर इसकी मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन के शेयरों में निवेश करने वाले निवेशक तबाह हैं। आज भी इसके शेयरों में शुरुआती कारोबार में ही 7 पर्सेंट से अधिक की गिरावट दर्ज की गई।
Indigo Share Price: इंडिगो के फ्लाइट कैंसिल होने से एक ओर इसके यात्री परेशन हैं तो दूसरी ओर इसकी मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन के शेयरों में निवेश करने वाले निवेशक तबाह हैं। आज भी इसके शेयरों में शुरुआती कारोबार में ही 7 पर्सेंट से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। यह शेयर 5110 रुपये पर खुलने के बाद सुबह सवा 11 बजे तक 7.15% टूटकर 4,986.50 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे।
पिछले 5 दिनों में हजारों फ्लाइट्स कैसिंल करने वाले भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी के शेयर इस अवधि में करीब 14 पर्सेंट टूट चुके हैं। पांच दिन पहले यह शेयर 5796 रुपये पर था और आज सुबह साढ़े नौ बजे के करीब 5000 रुपये से नीचे ट्रेड कर रहा था।
अब तक कैसे रहे हालात
इंडिगो ने बताया कि शनिवार को कैंसिल हुई फ्लाइट्स की संख्या शुक्रवार को 1,000 से ज़्यादा की तुलना में घटकर 850 से कम हो गई। दिल्ली, मुंबई, गुवाहाटी और हैदराबाद जैसे मुख्य एयरपोर्ट पर हजारों यात्री फंसे रह गए। कई यात्रियों ने बताया कि उन्हें आखिरी समय में अपडेट मिले, एयरलाइन की तरफ से खराब कम्युनिकेशन हुआ और फ्लाइट शेड्यूल देश भर में प्रभावित होने के कारण उन्हें लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ा।
इंडिगो सीईओ को को कारण बताओ नोटिस
इस बीच, डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने आधिकारिक तौर पर इंडिगो के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर पीटर एल्बर्स को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, जिसमें एयरलाइन को हाल ही में बड़े पैमाने पर ऑपरेशनल दिक्कतों के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है और "प्लानिंग, निगरानी और रिसोर्स मैनेजमेंट में बड़ी कमियों" का हवाला दिया गया है।
PTI ने एक सरकारी अधिकारी के हवाले से बताया कि नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सीनियर अधिकारियों के साथ एल्बर्स के साथ स्थिति का जायजा लेने और मुद्दों को हल करने के लिए एक "गंभीर बैठक" की।
इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स ने एक वीडियो मैसेज में बताया कि एयरलाइन ने 137 स्टेशनों पर नेटवर्क कवरेज बहाल कर दिया है।
ANI ने एल्बर्स के हवाले से बताया, "आज का OTP लगभग 75% रहने का अनुमान है, जो कल के 30% से काफी अधिक है। नेटवर्क कवरेज बहाल कर दिया गया है और 137 स्टेशन चालू हैं। साथ ही, हमारे कस्टमर्स के लिए रिफंड, सामान और रीबुकिंग से जुड़े सभी प्रोसेस पूरी तेजी से चल रहे हैं, और हम आगे बढ़ते हुए बैकलॉग को कम कर रहे हैं।"
PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि रविवार को लगातार छठे दिन भी देश भर में इंडिगो का ऑपरेशन बुरी तरह प्रभावित रहा। एयरलाइन ने मुंबई और दिल्ली एयरपोर्ट पर 220 से ज़्यादा फ्लाइट्स कैंसिल कर





