1 अगस्त से LPG सिलेंडर इन लोगों के लिए ₹300 महंगा पड़ेगा, जानें क्यों
मुख्य बातें
- LPG Price 1 Aug: सरकार उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को इस फाइनेंशियल ईयर से केवल 4 सिलेंडर पर ही 300-300 रुपये की सब्सिडी दे रही है
- पहले 9 पर मिलता था और बाद में इसे घटकार 6 कर दिया गया था

1 अगस्त 2026 को एलपीजी सिलेंडर के रेट बदल सकते हैं। अगर नहीं भी बदले तो कुछ लोगों के लिए 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 300 रुपये महंगा पड़ेगा। आपको यह खबर फेक लग सकती है, लेकिन है 16 आने सच। आइए समझें किन लोगों के लिए 1 अगस्त से सिलेंडर महंगा पड़ेगा?
अगर आप प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थी हैं और इस साल 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच 4 सिलेंडर रिफिल करा चुके हैं तो अगस्त में आपको सब्सिडी नहीं मिलेगी। यानी सिलेंडर आम उपभाक्ताओं को मिलने वाली कीमत पर ही मिलेगा। बता दें सरकार उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को इस फाइनेंशियल ईयर से केवल 4 सिलेंडर पर ही 300-300 रुपये की सब्सिडी दे रही है। पहले 9 पर मिलता था और बाद में इसे घटकार 6 कर दिया गया था।
1 अगस्त को LPG सिलेंडर के रेट होंगे अपडेट
सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां IOCL, HPCL और भारत पेट्रोलियम शानिवार 1 अगस्त को एलपीजी सिलेंडर के रेट अपडेट करेंगी। इस दिन आम उपभेक्ताओं के इस्तेमाल में आने वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव की उम्मीद नहीं है। हालांकि, कमर्शियल सिलेंडर के रेट में बदलाव हो सकते हैं।
बता दें ईरान-अमेरिका युद्ध के दौरान 7 मार्च को घरेलू सिलेंडर 60 रुपये महंगा हो गया। दिल्ली में इंडेन के 14.2 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 853 रुपये से 913 रुपये पर पहुंच गईं। 7 जून को एक बार फिर से महंगाई की मार पड़ी और घरेलू सिलेंडर 29 रुपये और बढ़े , दिल्ली में यह सिलेंडर 942 रुपये का हो गया।
कुल मिलाकर इस साल अब तक घरेलू LPG सिलेंडर 89 रुपये महंगा हो चुका। युद्ध के बीच ही कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 994 रुपये बढ़े। दिल्ली में अब 19 किलो वाला कमर्शियल 2930 रुपये का है। जुलाई में दाम घटने बाद यह स्थिति आई। इससे पहले जून में 3113.50 रुपये पर थे। पिछले साल की बात करें तो 1 अगस्त 2025 को कमर्शियल सिलेंडर 1631.50 रुपये का था और घरेलू सिलेंडर 853 रुपये।
मार्च से मई तक सरकार ने लिए थे कड़े और बड़े फैसले
ईरान युद्ध के दौरान मार्च से मई तक एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई निर्बाध जारी रखने के लिए मोदी सरकार ने कई कड़े फैसले किए थे। कुछ खास के लिए छोड़ कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई पर अंकुश लगाने से लेकर घरेलू सिलेंडर की बुकिंग और डिलीवरी को लेकर नियम सख्त किए गए। पैनिक बाइंग के चलते गैस एजेंसियों के बाहर उभाक्ताओं की लाइनें आम हो गईं। इस बार युद्ध के हालात पहले से अधिक भयकंर हो गए हैं। होर्मुज स्ट्रेट बंद होने के बावजूद भारत में एलपीजी सिलेंडरों की सप्लाई निर्बाध जारी है।


