11000% से ज्यादा चढ़ गया यह शेयर, अब कंपनी बांट रही 2 बोनस शेयर, आ गई रिकॉर्ड डेट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • फ्रेडन फार्मास्युटिकल्स अपने शेयरधारकों को 2:1 के रेशियो में बोनस शेयर देने जा रही है
  • कंपनी के शेयर गुरुवार 16 जुलाई को बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट पर होंगे
  • कंपनी के शेयर मंगलवार को 7% से ज्यादा के उछाल के साथ 2950 रुपये पर जा पहुंचे हैं
Fredun Pharmaceuticals

मल्टीबैगर कंपनी फ्रेडन फार्मास्युटिकल्स के शेयरों में जबरदस्त तेजी आई है। फार्मा कंपनी के शेयर मंगलवार को BSE में 7 पर्सेंट से ज्यादा के उछाल के साथ 2950 रुपये पर जा पहुंचे हैं। कंपनी के शेयरों ने 52 हफ्ते का अपना नया हाई बनाया है। फ्रेडन फार्मास्युटिकल्स अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर बांटने जा रही है। कंपनी के बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट बिल्कुल करीब आ गई है। फ्रेडन फार्मास्युटिकल्स के शेयरों में पिछले 10 साल में 11000 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है।

हर 1 शेयर पर 2 बोनस शेयर बांट रही है कंपनी
फ्रेडन फार्मास्युटिकल्स (Fredun Pharmaceuticals) अपने निवेशकों को 2:1 के रेशियो में बोनस शेयर दे रही है। यानी, कंपनी अपने हर 1 शेयर पर 2 बोनस शेयर बांटेगी। बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट गुरुवार 16 जुलाई 2026 है। फार्मा कंपनी अपने शेयरधारकों को पहली बार बोनस शेयर दे रही है। फ्रेडन फार्मास्युटिकल्स का मार्केट कैप भी मंगलवार 14 जुलाई को 1600 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया।

11000% से अधिक उछल गए हैं कंपनी के शेयर
फ्रेडन फार्मास्युटिकल्स (Fredun Pharmaceuticals) के शेयरों में पिछले 10 साल में अपने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयरों में पिछले 10 साल में 11450 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है। फार्मा कंपनी के शेयर 15 जुलाई 2016 को 25 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 14 जुलाई 2026 को 2950 रुपये पर जा पहुंचे हैं। अगर पिछले 5 साल की बात करें तो कंपनी के शेयरों में 573 पर्सेंट से अधिक का उछाल आया है। पिछले तीन साल में कंपनी के शेयर 265 पर्सेंट चढ़ गए हैं। वहीं, दो साल में कंपनी के शेयरों में 235 पर्सेंट की तेजी आई है।

एक साल में 225% से ज्यादा चढ़ गए हैं फार्मा कंपनी के शेयर
फ्रेडन फार्मास्युटिकल्स के शेयर पिछले एक साल में 225 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। फार्मा कंपनी के शेयर 14 जुलाई 2025 को 895.60 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 14 जुलाई 2026 को 2950 रुपये पर जा पहुंचे हैं। इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में 90 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी आई है। कंपनी के शेयर पिछले एक महीने में 27 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। मार्च 2026 तिमाही में कंपनी के वित्तीय नतीजे काफी मजबूत रहे हैं। चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 56 पर्सेंट बढ़कर 11 करोड़ रुपये रहा। मार्च 2026 तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 27 पर्सेंट बढ़कर 213 करोड़ रुपये रहा।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।