मल्टीबैगर फार्मा स्टॉक ने बोनस शेयर का किया ऐलान, मिलेंगे 1 पर 2 शेयर फ्री, डिविडेंड की भी घोषणा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Bonus Share News: Fredun Pharma ने बोनस शेयर और डिविडेंड का भी ऐलान किया है
  • कंपनी ने 2 पर 1 शेयर बोनस देने का ऐलान किया है
  • आज कंपनी के शेयरों में 3 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है
मल्टीबैगर फार्मा स्टॉक ने बोनस शेयर का किया ऐलान, मिलेंगे 1 पर 2 शेयर फ्री, डिविडेंड की भी घोषणा

Bonus Share News: पिछले एक साल में निवेशकों को 200 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न देने वाली कंपनी Fredun Pharma ने बोनस शेयर का ऐलान किया है। कंपनी की तरफ से 1 शेयर पर 2 शेयर बोनस दिया जाएगा। Fredun Pharma ने पहली बार निवेशकों के लिए बोनस शेयर देने का फैसला किया है। कंपनी ने मार्च के तिमाही नतीजों के साथ बोनस शेयर का ऐलान किया है। बता दें, आज मंगलवार को Fredun Pharma के शेयरों की कीमतों में तेजी देखने को मिली है।

शेयरों में 3% की उछाल

मजबूत तिमाही नतीजे और बोनस शेयर के ऐलान का असर कंपनी के शेयरों पर दिख रहा है। मल्टीबैगर स्टॉक 3 प्रतिशत से अधिक चढ़ गया। बीएसई में बढ़त के साथ कंपनी के शेयर आज 26 मई को 2379.95 रुपये के स्तर पर खुले थे। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 3 प्रतिशत की तेजी के साथ 2450 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया है।

मिलेंगे 1 पर 2 शेयर फ्री

Fredun Pharma की बोर्ड मीटिंग 25 मई को हुई। इस मीटिंग में कंपनी के बोर्ड ने 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 2 शेयर बोनस के तौर पर दिए जाएंगे। कंपनी ने अभी बोनस इश्यू के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान नहीं किया है।

कंपनी ने तिमाही नतीजों के साथ-साथ डिविडेंड का भी ऐलान किया है। हर शेयर पर योग्य निवेशकों को 0.70 रुपये का डिविडेंड कंपनी देगी।

Fredun Pharma के तिमाही नतीजे रहे शानदार

फार्मा कंपनी ने दी जानकारी में बताया है कि सालाना आधार पर उनका नेट प्रॉफिट 56 प्रतिशत बढ़ा है। चौथी तिमाही के दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 11 करोड़ रुपये रहा था। चौथी तिमाही के दौरान कंपनी का रेवन्यू 27 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद 213 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। बता दें, कंपनी का EBITDA भी 67 प्रतिशत बढ़ा है।

पूरे वित्त वर्ष के दौरान इस फार्मा कंपनी का नेट प्रॉफिट 33 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 60 प्रतिशत अधिक है। कंपनी के इनकम में 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

शेयरों का प्रदर्शन शानदार

इस साल अबतक कंपनी के शेयरों की कीमतों में 56 प्रतिशत की तेजी आई है। Fredun Pharma के शेयरों का भाव एक साल में 224 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, साल में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 15689 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।