इस मेनबोर्ड IPO की सुस्त शुरुआत, पहले दिन सिर्फ 0.03 गुना सब्सक्रिप्शन, डरा रहा GMP

Feb 10, 2026 07:41 am ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Fractal Analytics IPO: फ्रैक्टल एनालिटिक्स आईपीओ की सुस्त शुरुआत हुई है। कंपनी के इश्यू को पहले दिन सिर्फ 0.03 गुना सब्सक्राइब किया गया था। वहीं, रिटेल कैटगरी में आईपीओ को 0.11 गुना, क्यूआईबी में जीरो गुना और एनआईआई में 0.02 गुना सब्सक्राइब किया गया है।

इस मेनबोर्ड IPO की सुस्त शुरुआत, पहले दिन सिर्फ 0.03 गुना सब्सक्रिप्शन, डरा रहा GMP

Fractal Analytics IPO: फ्रैक्टल एनालिटिक्स आईपीओ की सुस्त शुरुआत हुई है। कंपनी के इश्यू को पहले दिन सिर्फ 0.03 गुना सब्सक्राइब किया गया था। वहीं, रिटेल कैटगरी में आईपीओ को 0.11 गुना, क्यूआईबी में जीरो गुना और एनआईआई में 0.02 गुना सब्सक्राइब किया गया है। यह मेनबोर्ड आईपीओ अभी कल यानी 11 फरवरी तक खुला रहेगा। बता दें, ग्रे मार्केट में भी स्थिति अच्छी नहीं है।

क्या है प्राइस बैंड?

फ्रैक्टल एनालिटिक्स आईपीओ का प्राइस बैंड 857 रुपये से लेकर 900 रुपये प्रति शेयर तक तय किया गया है। कंपनी ने 16 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14400 रुपये का दांव लगाना होगा। बता दें, Fractal Analytics ने अपने कर्मचारियों को एक शेयर पर 85 रुपये की छूट दी है।

यह आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए 6 फरवरी को खुला था। कंपनी ने एंकर निवेशकों से 1248.25 करोड़ रुपये जुटाए हैं। बता दें, यह एक मेनबोर्ड आईपीओ है। इसलिए इसकी लिस्टिंग बीएसई और एनएसई में होगी।

कितना है जीएमपी?

इंवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में आईपीओ आज 8 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। जोकि 0.89 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन को दर्शाता है। Fractal Analytics के जीएमपी में बीते कई दिनों से लगातार सिर्फ गिरावट ही देखने को मिल रही है। बता दें, इस आईपीओ का सबसे अधिक जीएमपी 180 रुपये रहा है। वहीं, सबसे कम जीएमपी 8 रुपये प्रति शेयर रहा है।

कितना है आईपीओ का साइज?

Fractal Analytics IPO का साइज 2833.90 करोड़ रुपये का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 1.14 करोड़ फ्रेश शेयर और 2.01 करोड़ शेयर ऑफर फार सेल के जरिए जारी करेगी।

कंपनी ने आईपीओ के लिए कोटक महिंद्रा कैपिटल कॉरपोरेशन लिमिटेड को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,