Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Fractal Analytics IPO opens GMP came 180 rupee to 13 rupee
खुल गया एक और बड़ा IPO, ग्रे मार्केट ने निवेशकों को डराया, GMP ₹180 से टूटकर ₹13 पर आया

खुल गया एक और बड़ा IPO, ग्रे मार्केट ने निवेशकों को डराया, GMP ₹180 से टूटकर ₹13 पर आया

संक्षेप:

IPO News: फ्रैक्टल एनालिटिक्स आईपीओ (Fractal Analytics IPO) आज से ओपन हो गया है। कंपनी के आईपीओ का साइज 2833.90 करोड़ रुपये है। ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ आज संघर्ष कर रहा है। पिछले कुछ दिनों में कंपनी के आईपीओ के जीएमपी में गिरावट आई है।

Feb 09, 2026 09:16 am ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

IPO News: फ्रैक्टल एनालिटिक्स आईपीओ (Fractal Analytics IPO) आज से ओपन हो गया है। कंपनी के आईपीओ का साइज 2833.90 करोड़ रुपये है। ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ आज संघर्ष कर रहा है। पिछले कुछ दिनों में कंपनी के आईपीओ के जीएमपी में गिरावट आई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कंपनी आईपीओ के जरिए 1.14 करोड़ फ्रेश शेयर और 2.01 करोड़ शेयर ऑफर फार सेल के जरिए जारी करेगी। यह आईपीओ 9 फरवरी 2026 से 11 फरवरी 2026 तक खुला रहेगा।

क्या है आईपीओ का प्राइस बैंड

Fractal Analytics IPO का प्राइस बैंड 857 रुपये से 900 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने 16 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14400 रुपये का दांव लगाना होगा। यह एक मेनबोर्ड आईपीओ है। इसलिए इसकी लिस्टिंग बीएसई और एनएसई में होगी।

ये भी पढ़ें:Q3 रिजल्ट के बाद मुकुल अग्रवाल के निवेश वाली कंपनी के शेयरों में उछाल

आईपीओ में किसके लिए कितना हिस्सा?

क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बीडर्स कैटगरी में कम से कम 75 प्रतिशत हिस्सा आरक्षित रहेगा। वहीं, रिटेल निवेशकों के लिए अधिकतम 10 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व रहेगा। वहीं, एनआईआई में अधिकतम 15 प्रतिशत हिस्सा आरक्षित रहेगा।

कितना है जीएमपी?

इंवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में यह आईपीओ 13 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस आईपीओ का सबसे अधिक जीएमपी 180 रुपये से घटकर 13 रुपये के स्तर पर आ गया। बता दें, 13 रुपये कंपनी के आईपीओ का सबसे कम जीएमपी है।

कोटक महिंद्रा कैपिटल कॉरपोरेशन लिमिटेड को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है। वहीं, MUFG Intime India Pvt को आईपीओ के लिए रजिस्ट्रार नियुक्त किया है।

ये भी पढ़ें:इस हफ्ते खुल रहे हैं 3 कंपनियों के IPO, एक का GMP 28 रुपये

आईपीओ के पैसों का क्या करेगी कंपनी

कंपनी आईपीओ का 57.10 करोड़ रुपये के जरिए लैपटॉप खरीदेगी। वहीं, 121.10 करोड़ रुपये के जरिए कंपनी नए ऑफिस बनाएगी। 264.90 करोड़ रुपये कंपनी अपनी अमेरिका की सब्सिडियरी में करेगी।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,