इस मेनबोर्ड IPO की लिस्टिंग आज, GMP ने डराया, पहले दिन ही नुकसान के संकेत

Feb 16, 2026 09:04 am ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

फ्रैक्टल एनालिटिक्स आईपीओ (Fractal Analytics IPO) की शेयर बाजारों में आज लिस्टिंग है। लेकिन ग्रे मार्केट डेब्यू से पहले इस आईपीओ पर दांव लगाने वाले निवेशकों को डरा रहा है। मौजूदा समय में आईपीओ का जीएमपी निगेटिव है।

इस मेनबोर्ड IPO की लिस्टिंग आज, GMP ने डराया, पहले दिन ही नुकसान के संकेत

फ्रैक्टल एनालिटिक्स आईपीओ (Fractal Analytics IPO) की शेयर बाजारों में आज लिस्टिंग है। लेकिन ग्रे मार्केट डेब्यू से पहले इस आईपीओ पर दांव लगाने वाले निवेशकों को डरा रहा है। मौजूदा समय में आईपीओ का जीएमपी निगेटिव है। बता दें, यह एक मेनबोर्ड आईपीओ है। जिसको 2 गुना से अधिक सब्सक्राइब किया गया था।

28 रुपये सस्ता लिस्टिंग के संकेत

फ्रैक्टल एनालिटिक्स आईपीओ आज ग्रे मार्केट में 28 रुपये के डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहा है। इन्वेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार आज का जीएमपी 3 प्रतिशत के डिस्काउंट की लिस्टिंग के संकेत दे रहा है। बता दें, ग्रे मार्केट में यह आईपीओ सबसे कमजोर स्थिति में है। आईपीओ का सबसे अधिक जीएमपी 180 रुपये रहा है इस स्तर पर ग्रे मार्केट यह आईपीओ 3 फरवरी को था।

कितना हुआ था सब्सक्राइब

Fractal Analytics IPO को तीन दिन में 2.81 गुना सब्सक्राइब किया गया था। रिटेल कैटगरी में आईपीओ को 1.10 गुना और क्यूआईबी में 4.41 गुना सब्सक्राइब किया गया था। एनआईआई कैटगरी में 1.11 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था।

एंकर निवेशकों के लिए यह आईपीओ 6 फरवरी को खुला था। कंपनी ने एंकर निवेशकों से 1248.25 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

क्या था आईपीओ का साइज?

फ्रैक्टल एनालिटिक्स आईपीओ का साइज 2840.16 करोड़ रुपये था। कंपनी ने आईपीओ के जरिए 1.14 करोड़ फ्रेश शेयर और 2.01 करोड़ शेयर ऑफर फार सेल के जरिए जारी किए हैं। यह आईपीओ रिटेल निवेशकों के लिए 9 से 11 फरवरी 2026 तक खुला हुआ था। कंपनी की लिस्टिंग बीएसई और एनएसई दोनों जगह होगी।

फ्रैक्टल एनालिटिक्स आईपीओ का प्राइस बैंड 900 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया था। कंपनी ने 16 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से 14400 रुपये कम से कम निवेश करने होंगे। Fractal Analytics ने अपने कर्मचारियों को एक शेयर पर 85 रुपये का डिस्काउंट दिया था।

IPO से जुटाए पैसों का क्या करेगी कंपनी?

आईपीओ से जुटाए 264.90 करोड़ रुपये का उपयोग कंपनी अपनी एक सब्सिडियरी के लिए करेगी। वहीं, 57.10 करोड़ रुपये उपयोग लैपटॉप खरीदने के लिए किया जाएगा। 121.10 करोड़ रुपये से भारत में नए ऑफिस बनाए जाएंगे।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,
;;;