
बेंगलुरू के इस हॉस्पिटल का हुआ अधिग्रहण, इस कंपनी ने खरीदा 100% हिस्सा
फोर्टिस हेल्थकेयर लिमिटेड (Fortis Healthcare Ltd) ने शनिवार को दी जानकारी में बताया है कि उन्होंने एक हॉस्पिटल का अधिग्रहण किया है। कंपनी की तरफ से दी जानकारी के अनुसार पीपल ट्री हॉस्पिटल को अधिग्रहण किया गया है।
फोर्टिस हेल्थकेयर लिमिटेड (Fortis Healthcare Ltd) ने शनिवार को दी जानकारी में बताया है कि उन्होंने एक हॉस्पिटल का अधिग्रहण किया है। कंपनी की तरफ से दी जानकारी के अनुसार पीपल ट्री हॉस्पिटल को अधिग्रहण किया गया है। फोर्टिस ने बेंगलुरू के इस हॉस्पिटल का 100 प्रतिशत अधिग्रहण किया है। इस हॉस्पिटल की कुल क्षमता 125 बेड की है। पीपल ट्री हॉस्पिटल उत्तर पश्चिम बेंगलुरू में एक आवासीय परिसर में स्थित है। इस हॉस्पिटल में कार्डियो, न्यूरो साइसेंज आदि सुविधाएं मिलती हैं। इस हॉस्पिटल की क्षमता 300 बेड्स तक बढ़ाई जाती है।
आने वाले तीन साल में 410 करोड़ रुपये के निवेश की तैयारी है। जिससे बेड की क्षमता, मेडिकल सुविधाएं आदि बढ़ाने के लिए की जाएंगी। बता दें, वित्त वर्ष 2025 के दौरान इस हॉस्पिटल का कुल रेवन्यू 74 करोड़ रुपये रहा है। इस पूरे अधिग्रहण की प्रक्रिया जनवरी 2026 में पूरी हो सकती है।
शेयर बाजार में कैसा प्रदर्शन?
शुक्रवार को फोर्टिस हेल्थकेयर लिमिटेड के शेयर 2.80 प्रतिशत की तेजी के साथ 890.65 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। बीते 6 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 19 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, एक साल में फोर्टिस के शेयरों का भाव 31 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, कंपनी का 52 वीक हाई 1105 रुपये और 52 वीक लो लेवल 521.05 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 67 हजार करोड़ रुपये का है।
तीन बार डिविडेंड दे चुकी है कंपनी
पिछले तीन साल में कंपनी ने तीन बार डिविडेंड दिया है। 2023 में कंपनी ने एक शेयर पर एक रुपये का डिविडेंड दिया था। 2024 में कंपनी ने एक शेयर और 2025 में भी कंपनी ने एक शेयर पर एक रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा।
इस कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 31.17 प्रतिशत है। वहीं, पब्लिक के पास 68.83 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)





