Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Force Motors Share jumped over 2100 rupee today company profit rises 252 percent
252% बढ़ा मुनाफा, एक ही दिन में 2100 रुपये से ज्यादा चढ़ गया यह मल्टीबैगर शेयर

252% बढ़ा मुनाफा, एक ही दिन में 2100 रुपये से ज्यादा चढ़ गया यह मल्टीबैगर शेयर

संक्षेप:

फोर्स मोटर्स के शेयर गुरुवार को 10% से अधिक चढ़कर 22171.25 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर बुधवार को 20062.85 रुपये पर बंद हुए थे। कंपनी के शेयर एक ही दिन में 2108.40 रुपये चढ़ गए हैं। कंपनी का मुनाफा 252% बढ़ा है।

Feb 05, 2026 11:07 am ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

फोर्स मोटर्स के शेयरों में गुरुवार को बाजार खुलते ही तूफानी तेजी आई है। फोर्स मोटर्स के शेयर गुरुवार को 10 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 22171.25 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर बुधवार को BSE में 20062.85 रुपये पर बंद हुए थे। फोर्स मोटर्स के शेयर एक ही दिन में 2108.40 रुपये चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयरों ने गुरुवार को 52 हफ्ते का नया हाई भी बनाया है। फोर्स मोटर्स के शेयरों में यह तेज उछाल दिसंबर 2025 तिमाही के शानदार नतीजों के बाद आया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

252% बढ़ा है कंपनी का मुनाफा
फोर्स मोटर्स (Force Motors) का मुनाफा चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर 252 पर्सेंट बढ़ा है। कंपनी को दिसंबर 2025 तिमाही में 406.1 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में फोर्स मोटर्स को 115.3 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। फोर्स मोटर्स का रेवेन्यू चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर 12.6 पर्सेंट बढ़कर 2128 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 1889.5 करोड़ रुपये था। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी का इबिट्डा सालाना आधार पर 61.4 पर्सेंट बढ़कर 373.8 करोड़ रुपये रहा है, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 231.6 करोड़ रुपये था।

ये भी पढ़ें:HAL के शेयरों में भूचाल, मॉर्गन स्टेनली ने कहा-अभी और गिर सकती है कीमत

1440% से ज्यादा उछल गए हैं फोर्स मोटर्स के शेयर
फोर्स मोटर्स (Force Motors) के शेयर पिछले 5 साल में 1440 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर 5 फरवरी 2021 को 1407.65 रुपये पर थे। फोर्स मोटर्स के शेयर 5 फरवरी 2026 को 22171.25 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 4 साल में कंपनी के शेयरों में 1700 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। अगर पिछले 3 साल की बात करें तो फोर्स मोटर्स के शेयर 1400 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। पिछले 2 साल में फोर्स मोटर्स के शेयरों में 450 पर्सेंट से अधिक का उछाल आया है। फोर्स मोटर्स के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 22,171.25 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 6210.55 रुपये है।

ये भी पढ़ें:चांदी फिर 3 लाख रुपये के करीब पहुंची, तगड़ी गिरावट के बाद सोने की भी तेज वापसी

एक साल में 230% से अधिक चढ़ गए हैं शेयर
फोर्स मोटर्स (Force Motors) के शेयरों में पिछले एक साल में 230 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है। कंपनी के शेयर 5 फरवरी 2025 को 6784.85 रुपये पर थे। फोर्स मोटर्स के शेयर 5 फरवरी 2026 को 22,171.25 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयरों में 25 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह स्टॉक मार्केट, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,