7 बोनस शेयर बांटेगी कंपनी, अगले हफ्ते है रिकॉर्ड डेट, 700% से ज्यादा उछल चुका है शेयर

Feb 24, 2026 06:49 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

मल्टीबैगर कंपनी फोस इंडिया अपने निवेशकों को 7:5 के रेशियो में बोनस शेयर बांटेगी। कंपनी ने बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट सोमवार 2 मार्च 2026 फिक्स की है। कंपनी के शेयर 4 साल में 700% से अधिक उछल गए हैं।

7 बोनस शेयर बांटेगी कंपनी, अगले हफ्ते है रिकॉर्ड डेट, 700% से ज्यादा उछल चुका है शेयर

मल्टीबैगर कंपनी फोस इंडिया लिमिटेड अपने शेयरधारकों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। फोस इंडिया अपने निवेशकों को बोनस शेयर बांटने की घोषणा कर चुकी है। कंपनी 7:5 के रेशियो में बोनस शेयर बांटेगी। यानी, फोस इंडिया हर 5 शेयर पर शेयरधारकों को 7 बोनस शेयर देगी। कंपनी ने बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट भी फिक्स कर दी है। फोस इंडिया लिमिटेड ने बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट सोमवार 2 मार्च 2026 फिक्स की है। फोस इंडिया लिमिटेड हाथ में पहनी जाने वाली मिड रेंज से लेकर प्रीमियम घड़ियों की मैन्युफैक्चरिंग, इंपोर्ट और डिस्ट्रीब्यूशन करती है। कंपनी अपने निवेशकों को पहली बार बोनस शेयर का तोहफा दे रही है।

4 साल में 700% से ज्यादा उछल गए हैं फोस इंडिया के शेयर
फोस इंडिया लिमिटेड (Foce India Limited) के शेयर पिछले 4 साल में 700 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। मल्टीबैगर कंपनी के शेयर 23 फरवरी 2022 को 208 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 24 फरवरी 2026 को NSE में 1747 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले 3 साल में कंपनी के शेयरों में 155 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। इस अवधि में कंपनी के शेयर 673 रुपये से बढ़कर 1747 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 2 साल में फोस इंडिया के शेयर 115 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 2004 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 1226 रुपये है।

73% से ज्यादा बढ़ा कंपनी का रेवेन्यू
चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में फोस इंडिया लिमिटेड का रेवेन्यू सालाना आधार पर 73.53 पर्सेंट बढ़ा है। चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में कंपनी का रेवेन्यू 59 करोड़ रुपये रहा है, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 34 करोड़ रुपये था। हालांकि, चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में कंपनी का मुनाफा 14.29 पर्सेंट घटा है। चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में कंपनी का मुनाफा 6 करोड़ रुपये रहा है, जो कि एक साल पहले की समान अवधि के दौरान 7 करोड़ रुपये था।

IPO में 225 रुपये था कंपनी के शेयर का दाम
फोस इंडिया लिमिटेड का आईपीओ दांव लगाने के लिए 13 दिसंबर 2021 को खुला था और यह 17 दिसंबर तक ओपन रहा। आईपीओ में कंपनी के शेयर का दाम 225 रुपये था। फोस इंडिया लिमिटेड का आईपीओ टोटल 1.57 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशक 1 लॉट के लिए ही दांव लगा सकते थे। आईपीओ की एक लॉट में 600 शेयर थे। एक लॉट के लिए आम निवेशकों को 1.35 लाख रुपये का इनवेस्टमेंट करना पड़ा था।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,