Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़FMCG Company Apis India giving 24 bonus Share record date tomorrow Shares jumped 4376 Percent in 3 year
24 बोनस शेयर से भरेगी निवेशकों की झोली, आ गई रिकॉर्ड डेट, 4376% उछले हैं शेयर

24 बोनस शेयर से भरेगी निवेशकों की झोली, आ गई रिकॉर्ड डेट, 4376% उछले हैं शेयर

संक्षेप:

एपिस इंडिया अपने शेयरधारकों को 24:1 के अनुपात में बोनस शेयर बांट रही है। कंपनी के निवेशकों को 1 शेयर पर 24 फ्री शेयर मिलेंगे। एपिस इंडिया के शेयर शुक्रवार 5 दिसंबर को बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट पर ट्रेड करेंगे।

Dec 04, 2025 05:53 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

FMCG कंपनी एपिस इंडिया बोनस शेयरों से अपने निवेशकों की झोली भरने वाली है। मल्टीबैगर कंपनी एपिस इंडिया अपने शेयरधारकों को 24:1 के अनुपात में बोनस शेयर बांटने जा रही है। यानी, कंपनी के निवेशकों को हर 1 शेयर पर 24 फ्री शेयर मिलेंगे। कंपनी के बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट आ गई है। एपिस इंडिया के शेयर शुक्रवार 5 दिसंबर 2025 को बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट पर ट्रेड करेंगे। कंपनी के शेयरों ने पिछले 3 साल में अपने निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। एपिस इंडिया के शेयर पिछले 3 साल में 4300 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पहले भी हर 100 शेयर पर 323 बोनस शेयर दे चुकी है कंपनी
एपिस इंडिया (Apis India) इससे पहले भी अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का तोहफा दे चुकी है। मल्टीबैगर कंपनी ने दिसंबर 2010 में अपने निवेशकों को 323:100 के अनुपात में बोनस शेयर दिए थे। यानी, कंपनी ने हर 100 शेयर पर अपने शेयरधारकों को 323 शेयर बांटे थे। एपिस इंडिया में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 74.72 पर्सेंट है। वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डिंग 25.28 पर्सेंट है। FMCG कंपनी एपिस इंडिया का मार्केट कैप 1 दिसंबर 2025 को 635 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। एपिस इंडिया शहद, खजूर, फ्रूट जैम, सेरेल्स, वर्मिसेली, सोया चंक, केसर (सैफ्रन), जिंजर गॉर्लिक पेस्ट जैसे प्रॉडक्ट्स बेचती है। कंपनी के पास शहद और खजूर की कई वैराइटीज हैं।

ये भी पढ़ें:लिस्टिंग पर क्या दोगुना होगा पैसा? 126% चल रहा GMP, आईपीओ पर 947 गुना लगा दांव

3 साल में 4376% उछल गए कंपनी के शेयर
एपिस इंडिया के शेयर पिछले 3 साल में 4376 पर्सेंट चढ़ गए हैं। मल्टीबैगर कंपनी के शेयर 2 दिसंबर 2022 को 25.75 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 1 दिसंबर 2025 को BSE में 1152.75 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी के शेयरों ने 1 दिसंबर 2025 को 52 हफ्ते का अपना नया हाई बनाया है। पिछले दो साल में एपिस इंडिया के शेयरों में 1303 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। इस साल 11 अप्रैल से एपिस इंडिया के शेयर 311 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। पिछले 5 महीने में कंपनी के शेयरों में 273 पर्सेंट की तेजी आई है। एपिस इंडिया के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 280.40 रुपये है।

(Image- Apis India Facebook Page)

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।