Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़FM Nirmala Sitharaman may present Union Budget 2026 on Sunday 1 February says report
1 फरवरी, रविवार के दिन पेश होगा देश का बजट या नहीं, जानिए क्या है ताजा रिपोर्ट

1 फरवरी, रविवार के दिन पेश होगा देश का बजट या नहीं, जानिए क्या है ताजा रिपोर्ट

संक्षेप:

Budget 2026: वित्त मंत्रालय ने अक्टूबर 2025 से लेकर नवंबर के मध्य तक अलग-अलग सेक्टर के स्टेकहोल्डर्स के साथ प्री-बजट मीटिंग्स की थीं। 2026-27 के बजट अनुमान और 2025-26 के संशोधित अनुमान को अस्थायी रूप से फाइनल किया जा चुका है।

Jan 06, 2026 03:38 pm ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट 2026 को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि इस साल बजट 1 फरवरी (रविवार) को पेश किया जा सकता है। हालांकि, अभी इस पर अंतिम मुहर लगनी बाकी है। संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति (CCPA) की एक अहम बैठक बुधवार को होने वाली है, जिसमें संसद के बजट सत्र की तारीखों के साथ-साथ यह भी तय होगा कि बजट किस दिन पेश किया जाएगा। असमंजस इसलिए है क्योंकि 1 फरवरी इस बार रविवार पड़ रहा है।

क्या है डिटेल

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बजट सत्र की शुरुआत 28 जनवरी से हो सकती है, जिस दिन राष्ट्रपति संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। इसके बाद 29 जनवरी को आर्थिक सर्वेक्षण संसद में पेश किए जाने की संभावना है। बताया जा रहा है कि 30 और 31 जनवरी को अवकाश रह सकता है, जिससे रास्ता साफ हो जाता है कि अगर समिति की मंजूरी मिलती है तो बजट सीधे 1 फरवरी, रविवार को पेश किया जाए। इससे पहले भी सरकार जरूरत पड़ने पर रविवार को बजट पेश कर चुकी है।

इस बीच बजट 2026 की तैयारियां लगभग अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। वित्त मंत्रालय ने अक्टूबर 2025 से लेकर नवंबर के मध्य तक अलग-अलग सेक्टर के स्टेकहोल्डर्स के साथ प्री-बजट मीटिंग्स की थीं। 2026-27 के बजट अनुमान और 2025-26 के संशोधित अनुमान को अस्थायी रूप से फाइनल किया जा चुका है। साथ ही, मंत्रालय केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (CSO) से GDP के ताजा आंकड़े जुटा रहा है, ताकि अंतिम समय में राजकोषीय गणनाओं को सही ढंग से पेश किया जा सके।

निर्मला सीतारमण ने रचा है इतिहास

बता दें कि पिछले साल निर्मला सीतारमण ने लगातार आठवां केंद्रीय बजट पेश किया था और इस तरह उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। भारत में बजट पेश करने की परंपरा 26 नवंबर 1947 से शुरू हुई थी, जब आज़ाद भारत का पहला बजट आर. के. षणमुखम चेट्टी ने पेश किया था। मनमोहन सिंह और पी. चिदंबरम जैसे नेताओं ने भी अपने बजटों के जरिए देश की आर्थिक दिशा तय की। निर्मला सीतारमण न सिर्फ भारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री हैं, बल्कि महिलाओं में सबसे ज्यादा बार बजट पेश करने का वैश्विक रिकॉर्ड भी उनके नाम है।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak

वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,
;;;