Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Flipkart IPO company gets approval from NCLT to coming back india
Flipkart IPO: फ्लिपकार्ट ने आईपीओ की तरफ से बढ़ाया एक और कदम, मिला बड़ा अप्रूवल

Flipkart IPO: फ्लिपकार्ट ने आईपीओ की तरफ से बढ़ाया एक और कदम, मिला बड़ा अप्रूवल

संक्षेप:

Flipkart IPO: 2026 में एक और आईपीओ के लिए तैयार हो जाइए। वालमार्ट के मालिकाना हक वाली कंपनी फ्लिकपार्ट को नेशनल कंपनी ला ट्रिब्यूनल ने सिंगापुर से इंडिया डोमिसाइल बदलने का अप्रूवल दे दिया है। इकनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने आईपीओ की तरफ एक और कदम बढ़ा दिया है।

Dec 15, 2025 12:44 pm ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Flipkart IPO: 2026 में एक और आईपीओ के लिए तैयार हो जाइए। वालमार्ट के मालिकाना हक वाली कंपनी फ्लिकपार्ट को नेशनल कंपनी ला ट्रिब्यूनल ने सिंगापुर से इंडिया डोमिसाइल बदलने का अप्रूवल दे दिया है। इकनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने आईपीओ की तरफ एक और कदम बढ़ा दिया है। बता दें, ऑनलाइन रिटेल कंपनी जोकि ड्राफ्ट पेपर्स फाइल करने की तैयारी में है उसे सेंट्रल गवर्नमेंट के प्रेस नोट रूल-3 के तहत अप्रवूल लेना अनिवार्य हो गया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:6वीं बार बोनस शेयर देने की तैयारी में पेनी स्टॉक, तगड़ी खरीदारी शुरू

क्या कहते हैं नियम

साल 2020 में लागू हुआ प्रेस नोट 3 रूल के अनुसार भारत से सीमा साझा करने वाले देश से आने वाले घरेलू कंपनियों में एफडीआई को सेंट्रल गवर्नमेंट से क्लियररेंस मिलना चाहिए था। मई 2018 में वालमार्ट ने फ्लिकार्ट में 77 प्रतिशत हिस्सेदारी को 16 बिलियन डॉलर में खरीद लिया था। इस कंपनी में माइक्रोसॉफ्ट, कनाडा पेंशन प्लान इंवेस्टमेंट बोर्ड और सॉफ्टबैंक का भी पैसा लगा है।

ये भी पढ़ें:रेखा झुनझुनवाला के निवेश वाली इस कंपनी का शेयर 8% चढ़ा, आई है एक बड़ी खबर

कंपनी ने जुटाए थे 1 बिलियन डॉलर

फ्लिपकार्ट के बोर्ड ने रि-डोमिसाइल के लिए इसी साल अप्रैल में अप्रूवल दे दिया है। मई 2024 में ही कंपनी 1 बिलियन डॉलर के फंड का राउंड पूरा किया था। कंपनी ने 35 से 36 बिलियन डॉलर के वैल्यूएशन पर यह पैसा जुटाया था। तब गूगल ने भी 350 मिलियन डॉलर का निवेश किया था। बता दें, कंपनी ने आईपीओ से पहले मेटा के सीनियर एक्जिक्यूटिव रह चुके डैन नियरी को बोर्ड का डायरेक्टर्स नियुक्त किया है।

फोनपे भी आईपीओ की कतार में

अगर फ्लिपकार्ट का आईपीओ आता है तो यह वालमार्ट के निवेश वाली दूसरी कंपनी हो जाएगी। इससे पहले फोनपे ने सेबी के कॉन्फिडेंशियल रूट के जरिए 1.5 बिलियन डॉलर इश्यू के लिए ड्राफ्ट पेपर्स जमा करवाया है।

फ्लिकार्ट ग्रुप ने अपने खर्चों में कटौती के बाद अब घाटे को कम किया है।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।