Flexi-Cap Funds: जहां लोग आंख बंद कर लगा रहे पैसा, वो MF निकला फुस्स! ये फंड रहा सबसे आगे

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

मुख्य बातें

  • फ्लेक्सी-कैप म्यूचुअल फंड कैटेगरी का कुल AUM 31 अगस्त 2026 तक करीब ₹6.11 लाख करोड़ था
  • इसमें पराग पारिख फ्लेक्सी कैप, HDFC फ्लेक्सी कैप और कोटक फ्लेक्सी कैप की हिस्सेदारी करीब 51.9% रही
  • हालांकि, 1 साल में ये तीनों फुस्स निकले
  • वहीं, ITI फ्लेक्सी कैप ने 14.07% का रिकॉर्ड रिटर्न दिया है

mutual funds
पिछले 1 साल में पराग पारिख फ्लेक्सी कैप, HDFC फ्लेक्सी कैप और कोटक फ्लेक्सी कैप को पीछे छोड़ ITI फ्लेक्सी कैप फंड ने दिया 14.07% का रिकॉर्ड रिटर्न।

फ्लेक्सी-कैप म्यूचुअल फंड निवेशकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं, क्योंकि इन फंडों के मैनेजर को बड़ी, मझोली और छोटी कंपनियों के शेयरों में निवेश करने की आजादी होती है, यानी बाजार की स्थिति के अनुसार फंड का पैसा अलग-अलग मार्केट-कैप वाली कंपनियों में लगाया जा सकता है। लेकिन, इस कैटेगरी में एक दिलचस्प तस्वीर सामने आई है। कुल 46 फ्लेक्सी-कैप स्कीम्स में से सिर्फ तीन बड़े फंड पराग पारिख फ्लेक्सी कैप (Parag Parikh Flexi Cap), HDFC फ्लेक्सी कैप (HDFC Flexi Cap) और कोटक फ्लेक्सी कैप (Kotak Flexi Cap) मिलकर कैटेगरी की आधे से ज्यादा संपत्ति संभाल रहे हैं। सवाल यह है कि क्या सबसे ज्यादा पैसा संभालने वाले ये फंड रिटर्न के मामले में भी सबसे आगे हैं?

AMFI के 31 अगस्त 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार, फ्लेक्सी-कैप फंड कैटेगरी का कुल AUM यानी एसेट अंडर मैनेजमेंट करीब ₹6.11 लाख करोड़ था। इसमें पराग पारिख फ्लेक्सी कैप (Parag Parikh Flexi Cap), HDFC फ्लेक्सी कैप और कोटक फ्लेक्सी कैप (Kotak Flexi Cap) का संयुक्त AUM करीब ₹3.17 लाख करोड़ रहा, यानी इन तीनों के पास पूरी कैटेगरी की लगभग 51.9 फीसदी संपत्ति है। हालांकि, हालिया प्रदर्शन देखने पर तस्वीर कुछ अलग नजर आती है। 11 सितंबर 2026 तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, एक साल में इन तीनों में से कोई भी टॉप परफॉर्मर नहीं रहा।

टॉप 3 फ्लेक्सी-कैप फंड्स का प्रदर्शन कैसा रहा है?

फ्लेक्सी-कैप फंडAUM ( ₹ crore)शेयर ऑफ कैटेगिरी AUM1-ईयर रिटर्न
पराग पारिख फ्लेक्सी कैप1,47,40524.11%-4.04%
HDFC फ्लेक्सी कैप1,13,60618.58%1.86%
कोटक फ्लेक्सी कैप56,3929.22%0.10%
कंबाइंड3,17,40351.91%—

सबसे बड़े फंड पराग पारिख फ्लेक्सी कैप (Parag Parikh Flexi Cap) ने एक साल में करीब 4.04 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया। वहीं, HDFC फ्लेक्सी कैप का रिटर्न 1.86 फीसदी और कोटक फ्लेक्सी कैप (Kotak Flexi Cap) का करीब 0.10 फीसदी रहा। इसके उलट, अपेक्षाकृत छोटे ITI फ्लेक्सी कैप ने इसी अवधि में करीब 14.07 फीसदी रिटर्न दिया। इसका AUM सिर्फ ₹1,588 करोड़ था, जो पूरी कैटेगरी के AUM का लगभग 0.26 फीसदी है। इससे साफ होता है कि किसी फंड का बड़ा AUM अपने आप में बेहतर हालिया प्रदर्शन की गारंटी नहीं है।

किन फ्लेक्सी-कैप फंड्स ने 1 साल में दिया सबसे ज्यादा रिटर्न?

Flexi-cap fundsAUM ( ₹ crore)1-year return
ITI Flexi Cap1,58814.07%
Quant Flexi Cap7,36413.72%
Bank of India Flexi Cap2,95313.32%

हालांकि, लंबी अवधि यानी 5 साल के आंकड़ों में तस्वीर थोड़ी बदल जाती है। HDFC फ्लेक्सी कैप ने करीब 17.47 फीसदी रिटर्न के साथ बेहतर प्रदर्शन किया। बैंक ऑफ इंडिया फ्लेक्सी कैप करीब 16.79 फीसदी और JM फ्लेक्सी कैप करीब 15.74 फीसदी के साथ आगे रहे। दूसरी ओर पराग पारिख फ्लेक्सी कैप (Parag Parikh Flexi Cap) का 5 साल का रिटर्न 11.61 फीसदी और कोटक फ्लेक्सी कैप (Kotak Flexi Cap) का 10.57 फीसदी रहा।

इन आंकड़ों से निवेशकों के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह निकलती है कि केवल AUM देखकर किसी फ्लेक्सी-कैप फंड को अच्छा या खराब मानना सही नहीं है। बड़ा AUM लंबे ट्रैक रिकॉर्ड, निवेशकों के भरोसे और लगातार आने वाले निवेश की वजह से भी हो सकता है। फंड चुनते समय अलग-अलग समय अवधि के रिटर्न, प्रदर्शन की निरंतरता, निवेश रणनीति, पोर्टफोलियो और जोखिम को देखना जरूरी है। साथ ही म्यूचुअल फंड के रिटर्न बाजार से जुड़े होते हैं, इसलिए पिछला प्रदर्शन भविष्य के रिटर्न की गारंटी नहीं देता।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak

सर्वेश्वर पाठक अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में बिजनेस और ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। सर्वेश्वर बिजनेस और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की खबरों, रिव्यू और गहराई से किए गए एनालिसिस के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है, जिसमें उन्होंने अपनी मजबूत पकड़ और समझ के जरिए एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की और वर्ष 2019 में ईटीवी भारत के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया, जहां उन्होंने अपनी लेखन शैली और विश्लेषण क्षमता को और निखारा।

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर केवल एक पत्रकार ही नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी निभाते हैं। उन्हें बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े अभियानों में विशेष रुचि है। अपने विश्वविद्यालय के दिनों में उन्होंने महाराष्ट्र के गोंदिया में दो महीने से अधिक समय तक सोशल वेलफेयर से जुड़े कार्य किए, जहां उन्होंने कई स्कूलों और विश्वविद्यालयों के छात्रों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। लेखन के अलावा सर्वेश्वर को बचपन से ही क्रिकेट खेलने और डांस का शौक है, जो उनके व्यक्तित्व को संतुलित और ऊर्जावान बनाता है। उनका उद्देश्य सिर्फ खबरें लिखना ही नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक और प्रेरित करना भी है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़जहां लोग आंख बंद कर लगा रहे पैसा, वो MF निकला फुस्स! ये फंड रहा सबसे आगे