5 सरकारी स्कीम जहां निवेशकों को हो रहा तगड़ा फायदा, 8.2% तक ब्याज, रिटर्न की पूरी गारंटी
मुख्य बातें
- कुछ सरकारी योजनाएं ऐसी हैं जो निवेशकों को अच्छा रिटर्न दे रही हैं
- इन योजनाओ में 8.2% तक ब्याज मिल रहा है

कई सरकारी योजनाएं ऐसी हैं जो निवेशकों को मोटा रिटर्न दे रही है। केंद्र सरकार ने अप्रैल से जून 2026 के लिए छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया था। इन स्कीम पर अधिकतम 8.2 प्रतिशत तक ब्याज मिल रहा है। आइए एक-एक करके जानते हैं इनके विषय में
1-सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (Senior Citizens Savings Scheme)
यह काफी लोकप्रिय स्कीम है। इस योजना के तहत सालाना निवेशकों को 8.2 प्रतिशत तक ब्याज मिलता है। यह एक सरकारी स्कीम है। मौजूदा समय में इस स्कीम का ब्याज दर हर तिमाही क्रेडिट किया जाता है।
2- सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Account)
बच्चियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए इस योजना का डिजाइन किया गया है। सरकार की तरफ से इस स्कीम में 8.2 प्रतिशत तक ब्याज दिया जा रहा है। एक साल में कम से कम 250 रुपये और ज्यादा से ज्यादा 1.5 लाख रुपये तक का इनवेस्टमेंट किया जा सकता है। इनवेस्टमेंट पीरियड 15 साल का है। वहीं, मैच्योरिटी 21 साल में होगी।
3- नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (National Savings Certificate)
यह एक टैक्स सेविंग इनवेस्टमेंट है। मौजूदा समय में इस स्कीम में 7.7 प्रतिशत तक का ब्याज दिया जा रहा है। इस योजना को 5 साल के लिए ओपन करवाया जा सकता है। यह ऐसे निवेशकों के लिए जो फिक्सड रिटर्न चाहते हैं और टैक्स में जिन्हें लाभ की इच्छा है।
4- मंथली इनकम स्कीम (Monthly Income Scheme)
यह योजना 7.4 प्रतिशत ब्याज सालाना दे रहा है। इस स्कीम का लॉक इन पीरियड 5 साल का है। मंथली इनकम स्कीम में हर महीने ब्याज क्रेडिट किया जाता है। ऐसे में जिन लोगों को हर महीने अपने निवेश पर रिटर्न चाहिए यह योजना उनके लिए ही है।
5- पब्लिक प्रोविडेंट फंड (Public Provident Fund)
इस स्कीम में मौजूदा समय में 7.1 प्रतिशत का ब्याज मिल रहा है। यह स्कीम 15 साल में मैच्योर हो जाएगी। इसे 5-5 साल के पीरियड में आगे भी बढ़ाया जा सकता है।
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


