Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़FirstCry share hit 52 week low down nearly 30 percent in six months target price is here
इस शेयर ने किया 52 हफ्ते का बुरा परफॉर्मेंस,  300 रुपये के पार सकता है भाव

इस शेयर ने किया 52 हफ्ते का बुरा परफॉर्मेंस, 300 रुपये के पार सकता है भाव

संक्षेप:

सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को ब्रेनबीज सॉल्यूशंस लिमिटेड के शेयर ने इंट्रा-डे में 257.50 रुपये के निचले स्तर को टच किया था। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो भी है। हालांकि, शेयर की क्लोजिंग 270 रुपये के स्तर पर हुई।

Jan 14, 2026 09:07 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बीते कुछ महीनों से बेबी और किड्स प्रोडक्ट्स रिटेलर FirstCry की पैरेंट कंपनी ब्रेनबीज सॉल्यूशंस लिमिटेड के शेयर बिकवाली मोड में हैं। सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को इस कंपनी के शेयर ने इंट्रा-डे में 257.50 रुपये के निचले स्तर को टच किया था। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो भी है। हालांकि, शेयर की क्लोजिंग 270 रुपये के स्तर पर हुई। अब मार्केट एक्सपर्ट्स ने भी शेयर को लेकर सुझाव दिए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शेयर का टारगेट प्राइस

मास्टरट्रस्ट के चीफ रिसर्च ऑफिसर रवि सिंह के मुताबिक ब्रेनबीज सॉल्यूशंस लिमिटेड के शेयर को ₹250–260 के दायरे में सपोर्ट मिल रहा है। बिजनेस टुडे की एक खबर में उन्होंने कहा कि बेबी और किड्स सेगमेंट में कंपनी का ब्रांड मजबूत है और इस सेगमेंट में डिमांड अन्य डिस्क्रेशनरी कैटेगरी के मुकाबले अपेक्षाकृत स्थिर रहती है। रवि सिंह के अनुसार शेयर अपने पुराने उच्च स्तर और प्रमुख मूविंग एवरेज से काफी नीचे कारोबार कर रहा है, जो मजबूत खरीदारी के संकेत नहीं देता। अन्य विश्लेषकों का कहना है कि शेयर का अगला सपोर्ट ₹240–233 के स्तर पर देखा जा सकता है। वहीं, ₹277 के ऊपर क्लोजिंग मिलने पर ही नई खरीदारी पर विचार करने की सलाह दी जा रही है। वहीं, टिप्स2ट्रेड्स के सेबी-रजिस्टर्ड एनालिस्ट एआर रामचंद्रन का कहना है कि शेयर ओवरसोल्ड जोन में है लेकिन ₹277 के ऊपर मजबूती आने पर ₹309 तक उछाल संभव है। आनंद राठी के टेक्निकल एनालिस्ट जिगर एस पटेल का मानना है कि निकट भविष्य में शेयर ₹240–280 के दायरे में घूम सकता है।

कंपनी के बिजनेस पर बड़ा अपडेट

ब्रेनबीज सॉल्यूशंस लिमिटेड ने अपनी हाइजीन बिजनेस को और मजबूत करते हुए एक अहम इंट्रा-ग्रुप रिस्ट्रक्चरिंग पूरी कर ली है। कंपनी की सब्सिडियरी स्वारा बेबी प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने Solis हाइजीन प्राइवेट लिमिटेड में 100% स्टेक हासिल कर लिया है। इसमें ब्रेनबीज द्वारा होल्ड किए गए 52,890 सीरीज A1 इक्विटी शेयर्स सहित सभी मौजूदा शेयरधारकों से शेयर स्वैप के जरिए अधिग्रहण किया गया। इस ट्रांजैक्शन के बाद ब्रेनबीज को Swara बेबी में अतिरिक्त 56,26,738 इक्विटी शेयर्स मिले हैं, जिससे कंपनी का Swara बेबी में डायरेक्ट शेयरहोल्डिंग 75.92% से बढ़कर 76.59% हो गया है। अब Solis हाइजीन, स्वारा बेबी की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी बन गई है और ब्रेनबीज के लिए स्टेप-डाउन सब्सिडियरी हो गई है, जिससे हाइजीन वर्टिकल में कंपनी का इनडायरेक्ट कंट्रोल भी 76.59% हो गया है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,