
विदेशी निवेशकों ने इस कंपनी के खरीदे 14.7 लाख शेयर, रॉकेट बना भाव, ₹35 से कम है दाम
कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप ₹600 करोड़ से ज्यादा है। लंबे समय के निवेशकों के लिए यह शेयर किसी चौंकाने वाले प्रदर्शन से कम नहीं रहा है। पिछले 5 साल में इसने करीब 4,480% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है, जबकि 3 साल में करीब 55% की बढ़त दर्ज की है।
Mercury EV-Tech Ltd Share: ईवी सेक्टर की कंपनी मर्करी ईवी-टेक लिमिटेड के शेयर में आज गुरुवार को कारोबार के दौरान जबरदस्त तेजी देखने को मिली। कंपनी का शेयर 8.05% चढ़कर इंट्राडे में ₹32.50 तक पहुंच गया, जबकि पिछला बंद भाव ₹30.08 था। फिलहाल शेयर अपने 52 हफ्तों के निचले स्तर ₹29.95 से करीब 8.5% ऊपर आ चुका है। हालांकि, इसका 52 हफ्तों का उच्च स्तर ₹89.85 रहा है। कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप ₹600 करोड़ से ज्यादा है। लंबे समय के निवेशकों के लिए यह शेयर किसी चौंकाने वाले प्रदर्शन से कम नहीं रहा है। पिछले 5 साल में इसने करीब 4,480% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है, जबकि 3 साल में करीब 55% की बढ़त दर्ज की है।
विदेशी निवेशकों के खरीदे 14.7 लाख से ज्यादा
निवेशकों की दिलचस्पी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दिसंबर 2025 में FIIs ने 14.7 लाख से ज्यादा शेयर खरीदे और कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 2.68% कर ली। वहीं, कंपनी साउथ इंडिया में भी अपने कदम तेज़ी से बढ़ा रही है। तमिलनाडु में तीन नए शोरूम खोलने की तैयारी है, जिससे वहां इसकी मौजूदगी और मजबूत होगी। ये नए डीलरशिप कंपनी के प्रोडक्ट्स को ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचाने में मदद करेंगे। कुल मिलाकर, मर्करी ईवी-टेक की तेजी से बढ़ती कारोबारी गतिविधियां और मजबूत फाइनेंशियल परफॉर्मेंस इसे EV सेक्टर का एक अहम खिलाड़ी बनाती दिख रही हैं।
कंपनी का कारोबार
साल 1986 में स्थापित मर्करी ईवी-टेक लिमिटेड आज भारत के इलेक्ट्रिक व्हीकल और रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में एक अहम नाम बन चुका है। कंपनी ‘आत्मनिर्भर भारत’ के विज़न के तहत पूरी तरह देसी मैन्युफैक्चरिंग पर फोकस कर रही है। इसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में इलेक्ट्रिक स्कूटर, कार, बस और इंडस्ट्रियल व हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के लिए कस्टम EV शामिल हैं। हाल ही में कंपनी का EV Nest के साथ NCLT से मंजूर मर्जर हुआ है। इसके अलावा ‘मुशक ईवी’ गुड्स कैरियर को ICAT क्लीयरेंस मिलना और वडोदरा में लिथियम-आयन बैटरी प्लांट लगाने की योजना कंपनी के आक्रामक विस्तार को दिखाती है।
कंपनी के तिमाही नतीजे भी इसकी ग्रोथ स्टोरी को मजबूत करते हैं। Q2FY26 में मर्करी ईवी-टेक की नेट सेल्स 51% बढ़कर ₹34.01 करोड़ पहुंच गई, जबकि नेट प्रॉफिट 35% बढ़कर ₹1.72 करोड़ रहा। वहीं, हाफ ईयर रिजल्ट्स देखें तो H1FY26 में नेट सेल्स में 142% की जबरदस्त बढ़त दर्ज हुई और यह ₹56.58 करोड़ पर पहुंच गई। इस दौरान नेट प्रॉफिट 43% बढ़कर ₹2.99 करोड़ रहा। इन नतीजों ने बाजार में निवेशकों का भरोसा और मजबूत किया है।

लेखक के बारे में
Varsha Pathakवर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
और पढ़ें



