Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़federal bank q2 profit rises share target price from axis securities is here
इस बैंक के प्रॉफिट में गिरावट, ब्रोकरेज ने कहा- दिवाली में  शेयर खरीदो, ₹240 तक जाएगा भाव

इस बैंक के प्रॉफिट में गिरावट, ब्रोकरेज ने कहा- दिवाली में शेयर खरीदो, ₹240 तक जाएगा भाव

संक्षेप:

फेडरल बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 की जुलाई-सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट 9.51 प्रतिशत घटकर 991.94 करोड़ रुपये रह गया। बैंक शेयर की बात करें तो ब्रोकरेज एक्सिस सिक्योरिटीज ने 240 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है।

Sat, 18 Oct 2025 04:39 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Federal Bank result: प्राइवेट सेक्टर के फेडरल बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 की जुलाई-सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट 9.51 प्रतिशत घटकर 991.94 करोड़ रुपये रह गया। फेडरल बैंक को पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,096.25 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में बैंक की मुख्य शुद्ध ब्याज आय 5.4 प्रतिशत बढ़कर 2,495 करोड़ रुपये हो गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दूसरी छमाही का लोन बुक लक्ष्य

फेडरल बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बैंक चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में लोन बुक को 10 से 12 प्रतिशत तक बढ़ाने का लक्ष्य रख रहा है, जो पहली छमाही की 7.6 प्रतिशत वृद्धि से अधिक होगा। हालांकि, अगर दूसरी छमाही में अधिकतम लक्ष्य भी हासिल हो जाए तो भी पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के लिए लोन ग्रोथ 10 प्रतिशत से कम रहेगी, जो वित्त वर्ष 2024-25 की 12.14 प्रतिशत की वृद्धि से कम होगी।

बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी केवीएस मणियन ने बताया कि कॉरपोरेट ऋणों की मांग अभी भी कमजोर बनी हुई है। उन्होंने आशा जताई कि सरकार द्वारा माल एवं सेवा कर (जीएसटी) में कटौती जैसे उपायों से उपभोक्ता मांग बढ़ेगी, जिससे कंपनियां अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने की दिशा में कदम उठाएंगी।

बैंक के शेयर की कीमत

फेडरल बैंक के शेयर की बात करें तो यह बीते शुक्रवार को 1.03% टूटकर 212.40 रुपये पर बंद हुआ। ब्रोकरेज फर्म एक्सिस सिक्योरिटीज ने फेडरल बैंक के शेयर पर सकारात्मक रुख बनाकर टारगेट प्राइस तय किया है। दरअसल, दिवाली को देखते हुए ब्रोकरेज एक्सिस सिक्योरिटीज ने विक्रम संवत 2082 के लिए अपनी चुनिंदा शेयरों की सूची जारी कर दी है।ब्रोकरेज ने इस दिवाली पर दांव लगाने के लिए जिन शेयरों का चयन किया है उसमें से एक फेडरल बैंक है। ब्रोकरेज ने फेडरल बैंक के लिए टारगेट प्राइस ₹240 तय किया है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।