Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Federal Bank Ltd share hit 52 weel high after blackstone invested 6196 crore rupee
ब्लैकस्टोन खरीद रहा है इस बैंक में 9.99% हिस्सा, ऐलान के बाद 52 वीक हाई पर भाव, ₹6196 करोड़ का दांव

ब्लैकस्टोन खरीद रहा है इस बैंक में 9.99% हिस्सा, ऐलान के बाद 52 वीक हाई पर भाव, ₹6196 करोड़ का दांव

संक्षेप:

फेडरल बैंक (Federal Bank Ltd) ने प्रीफरनेंशियल आधार पर ब्लैकस्टोन से जुड़ी फर्म Asia II Topco XIII को कंवर्टिबल वार्टेंस जारी करने का अप्रूवल दे दिया है। ऐलान के बाद फेडरल बैंक के शेयरों की कीमतों में तेजी देखने को मिली है।

Fri, 24 Oct 2025 10:07 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

फेडरल बैंक अपना 9.99% हिस्सा ब्लैकस्टोन की कंपनी को बेच रहा है। फेडरल बैंक (Federal Bank Ltd) के बोर्ड ने प्रीफरनेंशियल आधार पर ब्लैकस्टोन से जुड़ी फर्म Asia II Topco XIII को कंवर्टिबल वार्टेंस जारी करने का अप्रूवल दे दिया है। ऐलान के बाद फेडरल बैंक के शेयरों की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। शुक्रवार की सुबह मार्केट में छाई सुस्ती के बीच यह बैंकिंग स्टॉक 2 प्रतिशत से अधिक की तेजी हासिल करने में सफल रहा है। फेडरल बैंक के शेयर आज 52 वीक हाई पर हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:₹79000 करोड़ के डिफेंस प्रोजेक्ट को DAC से मिली मंजूरी, राडार पर हैं ये कंपनियां

227 रुपये पर जारी हुए हैं शेयर

फेडरल बैंक की तरफ से किए ऐलान के अनुसार 27.29 करोड़ वारेंट्स 227 रुपये के हिसाब से जारी किए गए हैं। यह गुरुवार की क्लोजिंग के बराबर है। बता दें, ब्लैबस्टोन की तरफ से 6196 करोड़ रुपये का निवेश फेडरल बैंक में किया जाएगा। 25 प्रतिशत पैसे का भुगतान वारेंट्स के सब्सक्रिप्शन के दौरान किया जाएगा। वहीं, बाकि 75 प्रतिशत का प्रक्रिया के पूरे होने के दौरान किया जाएगा।

इस ट्रांजैक्शन के बाद ब्लैकस्टोन की कंपनी Asia II Topco XIII के पास फेडरल बैंक का 9.99 प्रतिशत हिस्सा हो जाएगा।

ये भी पढ़ें:10 टुकड़ों में बंट रहा है यह स्टॉक, रिकॉर्ड डेट का भी हो गया ऐलान

शेयरों में उछाल

आज शुक्रवार को कंपनी के शेयर बीएसई में 228.40 रुपये के लेवल पर ओपन हुए है। कंपनी के शेयर दिन 2 प्रतिशत से अधिक की उछाल के बाद 232.25 रुपये के लेवल पर पहुंच गए। यह कंपनी का 52 वीक हाई है। इस बैंक का 52 वीक लो लेवल 172.95 रुपये है। बैंक का मार्केट कैप 56,496 करोड़ रुपये का है।

बीते एक महीने में फेडरल बैंक के शेयरों की कीमतों में 18 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, 6 महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 13 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई है। वहीं, एक साल में यह बैंकिंग स्टॉक 21 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न देने में सफल रहा है। बता दें, 5 साल में फेडरल बैंक के शेयरों की कीमतों में 310 प्रतिशत की तेजी आई है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 107 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।