Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़fed has cut interest rates for the third time what will be the impact on india
अमेरिकी फेड का तीसरी बार दरों में कटौती, भारत पर क्या पड़ेगा असर

अमेरिकी फेड का तीसरी बार दरों में कटौती, भारत पर क्या पड़ेगा असर

संक्षेप:

Fed Rate Cut: अमेरिका के फेडरल रिजर्व (फेड) ने 10 दिसंबर को बेंचमार्क ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की कटौती की। यह इस साल लगातार तीसरी और कुल मिलाकर 0.75 प्रतिशत की कटौती है। आइए समझें फेड के इस फैसले का भारतीय शेयर बाजार पर क्या असर होगा?

Dec 11, 2025 08:01 am ISTDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अमेरिका के फेडरल रिजर्व (फेड) ने 10 दिसंबर को बेंचमार्क ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की कटौती की। यह इस साल लगातार तीसरी और कुल मिलाकर 0.75 प्रतिशत की कटौती है। अब ब्याज दर 3.50 प्रतिशत-3.75 प्रतिशत के स्तर पर आ गई है, जो 2022 के बाद से सबसे कम है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस फैसले पर फेड के नीति निर्माताओं में एकमत नहीं थी। 12 में से 9 सदस्यों ने कटौती के पक्ष में वोट दिया, जबकि एक सदस्य 0.50 प्रतिशत की बड़ी कटौती चाहते थे। आगे के रास्ते को लेकर भी अस्पष्टता है। कुछ नीति निर्माता अगले साल केवल एक बार कटौती की उम्मीद करते हैं, तो कुछ दो या उससे अधिक बार।

आगे की राह डेटा पर निर्भर

फेड ने स्पष्ट किया कि आगे की मौद्रिक नीति आने वाले आर्थिक आंकड़ों पर निर्भर करेगी। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में विकास दर धीमी होने और मुद्रास्फीति ऊंची बनी रहने के मिले-जुले संकेत देखने को मिल रहे हैं।

फेड के अनुसार, रोजगार सृजन की रफ्तार धीमी हुई है और बेरोजगारी दर बढ़ी है, जबकि मुद्रास्फीति का स्तर ऊंचा बना हुआ है।

क्या यह आखिरी कटौती है?

कई विशेषज्ञ मानते हैं कि यह अमेरिका में ब्याज दर कटौती के चक्र का अंत हो सकता है। उनका कहना है कि मुद्रास्फीति पर नियंत्रण पाने की प्रतिबद्धता के चलते फेड अब ठहराव के मोड में आ सकता है। वहीं, कुछ का अनुमान है कि अगली दर कटौती अगले साल की दूसरी तिमाही में ही संभव है।

भारतीय शेयर बाजार पर क्या होगा असर?

ज्यादातर विश्लेषकों का मानना है कि फेड के इस फैसले का भारतीय शेयर बाजार पर कोई बड़ा या सीधा असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि यह फैसला बाजार की उम्मीदों के अनुरूप था।

भारतीय बाजार इस समय घरेलू कारकों जैसे आईपीओ की बाढ़, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली और कॉर्पोरेट आय के मामूली नतीजों से अधिक प्रभावित है।

भारतीय बाजार का ध्यान अब घरेलू आर्थिक वृद्धि, कंपनियों के नतीजों और अमेरिका-भारत व्यापार समझौते जैसे विकासों पर होगा।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia
टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल मिलाकर 20 साल का अनुभव। एचटी डिजिटल से पहले दृगराज न्यूज नेशन, दैनिक जागरण, हिंदुस्तान, सहारा समय और वॉच न्यूज एमपी /सीजी में रिपोर्टिग और डेस्क पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। स्पेशल स्टोरीज,स्पोर्ट्स, पॉलिटिक्स, सिनेमा, स्पोर्ट्स के बाद अब बिजनेस की खबरें लिख रहे हैं। दृगराज, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।