Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़FD interest rates these 7 banks offer the highest returns on long term fixed deposits
जमा पैसों पर मिल रहा बंपर फायदा, ये बैंक दे रहा मौका, फटाफट चेक करें डिटेल

जमा पैसों पर मिल रहा बंपर फायदा, ये बैंक दे रहा मौका, फटाफट चेक करें डिटेल

संक्षेप:

निवेशक अक्सर फिक्स्ड डिपॉज़िट (FD) में निवेश करना पसंद करते हैं क्योंकि यह सुरक्षित, स्थिर और तय रिटर्न देने वाला निवेश माना जाता है। हालांकि, बड़ी रकम निवेश करने से पहले अलग-अलग बैंकों की ब्याज दरों की तुलना करना जरूरी है।

Nov 23, 2025 08:46 pm ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Fixed Deposit Interest: निवेशक अक्सर फिक्स्ड डिपॉज़िट (FD) में निवेश करना पसंद करते हैं क्योंकि यह सुरक्षित, स्थिर और तय रिटर्न देने वाला निवेश माना जाता है। हालांकि, बड़ी रकम निवेश करने से पहले अलग-अलग बैंकों की ब्याज दरों की तुलना करना जरूरी है। आमतौर पर FD दरों में बहुत ज्यादा अंतर नहीं होता, लेकिन 50 बेसिस पॉइंट (0.50%) का छोटा-सा अंतर भी लंबे समय में अच्छी-खासी अतिरिक्त कमाई दे सकता है। उदाहरण के लिए, तीन साल की अवधि में ₹10 लाख की FD पर सिर्फ 0.50% की अतिरिक्त दर आपको ₹15,000 का अतिरिक्त ब्याज दिला सकती है। यदि राशि ₹20 लाख हो, तो यह बचत ₹30,000 तक पहुंच जाती है। इसी संदर्भ में, भारत के प्रमुख वाणिज्यिक बैंकों द्वारा दी जाने वाली फिक्स्ड डिपॉज़िट ब्याज दरों की तुलना इस प्रकार है्

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

1. एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank)

HDFC बैंक तीन साल की अवधि पर सामान्य ग्राहकों को 6.45% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.95% ब्याज देता है। बैंक द्वारा सबसे अधिक ब्याज दर 18 से 21 महीनों वाले टेनर पर दी जाती है।

2. आईसीआईसी बैंक (ICICI Bank)

ICICI बैंक तीन साल की FD पर सामान्य नागरिकों को 6.6% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.2% ब्याज प्रदान करता है।

3. कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank)

कोटक बैंक तीन साल की अवधि पर सामान्य ग्राहकों को 6.4% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.9% ब्याज देता है। बैंक की सबसे ऊंची ब्याज दरें (6.7% और 7.2%) 391 दिनों से दो साल से कम अवधि वाली FDs पर मिलती हैं।

4. फेडरल बैंक (Federal Bank)

फेडरल बैंक तीन साल की FDs पर सामान्य ग्राहकों को 6.7% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.2% ब्याज देता है। यही बैंक द्वारा दी जाने वाली सबसे अधिक ब्याज दर भी है।

5. एसबीआई (State Bank of India-SBI)

भारतीय स्टेट बैंक तीन साल की अवधि पर सामान्य ग्राहकों को 6.3% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.8% ब्याज देता है। बैंक द्वारा सबसे अधिक दरें (6.45% और 6.95%) दो से तीन साल की अवधि वाली FDs पर मिलती हैं।

6. केनरा बैंक (Canara Bank)

कैनरा बैंक तीन साल की अवधि पर सामान्य नागरिकों को 6.25% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.75% ब्याज देता है। बैंक की सबसे अधिक ब्याज दरें (6.5% और 7%) 444 दिनों के टेनर पर लागू होती हैं।

7. यूनियन बैंक (Union Bank of India)

यूनियन बैंक तीन साल की FDs पर सामान्य ग्राहकों को 6.6% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.1% ब्याज देता है।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak
वर्षा पाठक बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर करीब 2 साल से हिन्दुस्तान डिजिटल से जुड़ी हुई हैं। मूल रूप से मधुबनी (बिहार) की रहने वाली वर्षा लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें बिजनेस सेक्शन के अलग-अलग जॉनर की खबरों की समझ है। इसमें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी आदि शामिल हैं। करीब 7 साल से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय वर्षा ने यहां से पहले दैनिक भास्कर और नेटवर्क 18 में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। उन्हें रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। करियर की छोटी अवधि में ही वर्षा के काम की ना सिर्फ सराहना हुई है बल्कि सम्मानित भी किया गया है। वर्षा ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में डिप्लोमा की डिग्री ली। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।