FD पर 8.60% तक ब्याज! नवंबर में इन 5 बैंकों ने बदलीं दरें, यहां मिलेगा सबसे ज्यादा रिटर्न

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • नवंबर 2026 में कई बैंकों ने FD की ब्याज दरों में बदलाव किया है
  • सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक वरिष्ठ नागरिक को 5 साल की FD पर 8.60% तक ब्याज दे रहा है, जबकि सामान्य ग्राहकों के लिए अधिकतम दर 8.25% है
  • उत्कर्ष SFB में 666 दिन की FD पर सीनियर सिटीजन को 8.50% तक रिटर्न मिल रहा है

FD
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक वरिष्ठ नागरिक को 5 साल की FD पर दे रहा 8.60% तक ब्याज।

FD Interest Rates November 2026: सुरक्षित निवेश और तय रिटर्न चाहने वाले लोगों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) एक लोकप्रिय विकल्प है। नवंबर में कई बैंकों ने अपनी FD ब्याज दरों में बदलाव किया है। RBI की ओर से रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद निजी, सरकारी और स्मॉल फाइनेंस बैंकों की नई दरें सामने आ गई हैं। अगर आप नई FD कराने की योजना बना रहे हैं, तो सिर्फ सबसे ज्यादा ब्याज दर देखकर फैसला न करें। अलग-अलग बैंकों में FD की अवधि, जमा राशि और ग्राहक की कैटेगिरी के हिसाब से ब्याज बदलता है। आइए जानते हैं कि नवंबर 2026 में कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, केनरा बैंक, सुर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक और उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में सबसे ज्यादा ब्याज कहां मिल रहा है?

किस बैंक में कितना अधिकतम ब्याज?

बैंकसामान्य ग्राहकों के लिए अधिकतम ब्याजसीनियर सिटीजन के लिए अधिकतम ब्याजप्रमुख अवधि
कोटक महिंद्रा6.80%7.55%2 साल से कम 3 साल
एक्सिस6.60%7.35%अलग-अलग अवधि
केनरा6.75%7.25%555 दिन
सुर्योदय SFB8.25%8.60%5 साल
उत्कर्ष SFB8.10%8.50%666 दिन

कोटक महिंद्रा बैंक में वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.55% की दर निर्धारित शर्तों और ₹3 करोड़ से कम की जमा राशि पर लागू है।

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक दे रहा 8.60% तक ब्याज

इस तुलना में सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक (Suryoday Small Finance Bank) सबसे ज्यादा ब्याज देने वाले बैंकों में शामिल है। बैंक ने 30 अक्टूबर 2026 से चुनिंदा FD की ब्याज दरों में बदलाव किया है। सामान्य ग्राहकों को 5 साल की FD पर 8.25% तक ब्याज मिल सकता है। वहीं, सीनियर सिटीजन को इसी अवधि पर 8.60% तक का ब्याज दिया जा रहा है। इसके अलावा बैंक 30 महीने की FD पर सामान्य ग्राहकों को 8.10% और वरिष्ठ नागरिकों को 8.25% ब्याज दे रहा है। 18 महीने की FD पर सामान्य ग्राहकों के लिए दर 8.01% और सीनियर सिटीजन के लिए 8.16% है।

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में 8.50% तक ब्याज

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 1 नवंबर 2026 से अपनी FD ब्याज दरों में बदलाव किया है। बैंक की खास 666 दिन की FD पर सामान्य ग्राहकों को अधिकतम 8.10% ब्याज मिल रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दर 8.50% तक है। ज्यादा ब्याज दर चाहने वाले निवेशकों के लिए यह विकल्प आकर्षक हो सकता है, लेकिन FD कराने से पहले बैंक की शर्तें और अपनी निवेश जरूरत जरूर जांचें।

कोटक महिंद्रा बैंक ने भी बदली FD की दरें

कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) ने 4 नवंबर 2026 से चुनिंदा FD की ब्याज दरों में बदलाव किया है। सामान्य ग्राहकों को 2 साल से कम 3 साल की अवधि वाली FD पर अधिकतम 6.80% ब्याज मिल रहा है। यह दर ₹3 करोड़ से कम और ₹3 करोड़ या उससे अधिक जमा राशि के लिए अलग-अलग शर्तों के तहत लागू हो सकती है। सीनियर सिटीजन (Senior Citizens) को ₹3 करोड़ से कम की FD पर इसी अवधि के लिए अधिकतम 7.55% ब्याज मिल सकता है। इससे पहले बैंक सामान्य ग्राहकों को अधिकतम 6.75% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.25% तक ब्याज दे रहा था।

एक्सिस बैंक में 10 साल तक की FD पर कितनी दर?

एक्सिस बैंक (Axis Bank) ने 29 अक्टूबर 2026 से चुनिंदा अवधियों के लिए FD ब्याज दरों में संशोधन किया है। बैंक सामान्य ग्राहकों को 2 साल से 10 साल तक की कुछ अवधियों पर अधिकतम 6.60% ब्याज दे रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजन (Senior Citizens) को 5 साल से 10 साल की अवधि की FD पर अधिकतम 7.35% ब्याज मिल सकता है। लंबी अवधि के लिए FD कराने वालों को अपनी जरूरत और ब्याज दरों की तुलना करने के बाद फैसला करना चाहिए।

केनरा बैंक की 555 दिन वाली स्पेशल FD

सरकारी बैंक केनरा बैंक (Canara Bank) ने 2 नवंबर 2026 से चुनिंदा घरेलू टर्म डिपॉजिट की ब्याज दरों में बदलाव किया है। यह संशोधन ₹3 करोड़ से कम की जमा राशि के लिए लागू है। बैंक की 555 दिन की स्पेशल FD सामान्य ग्राहकों को अधिकतम 6.75% ब्याज दे रही है, जबकि सीनियर सिटीजन को 7.25% तक ब्याज मिल सकता है। इसके अलावा 444 दिन की स्पेशल FD पर सामान्य ग्राहकों को 6.65% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.15% ब्याज मिल रहा है। 2 साल से कम 5 साल और 5 साल से 10 साल की कुछ अवधियों पर सामान्य ग्राहकों को 6.25% और सीनियर सिटीजन को 6.75% ब्याज दिया जा रहा है।

किस FD में पैसा लगाना सही रहेगा?

सिर्फ सबसे ऊंची ब्याज दर देखकर FD चुनना हमेशा सही रणनीति नहीं होती, निवेश करने से पहले इन बातों का ध्यान रखें।

  • FD की अवधि:- आपको पैसा कब चाहिए, उसके अनुसार अवधि चुनें।
  • बैंक की शर्तें:- स्पेशल FD पर मिलने वाली दरों की शर्तों को ध्यान से पढ़ें।
  • समय से पहले निकासी:- जरूरत पड़ने पर FD तोड़ने पर पेनल्टी लग सकती है।
  • जमा राशि:- कई बैंकों में बड़ी रकम और सामान्य FD की ब्याज दरें अलग होती हैं।
  • सीनियर सिटीजन बेनिफिट:- वरिष्ठ नागरिकों को आमतौर पर सामान्य ग्राहकों से ज्यादा ब्याज मिलता है।

निवेशकों के लिए अहम बात

नवंबर 2026 में इन 5 बैंकों की तुलना करें तो सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक वरिष्ठ नागरिक (Suryoday Small Finance Bank Senior Citizens) को सबसे ज्यादा 8.60% तक ब्याज दे रहा है। इसके बाद उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक (Utkarsh Small Finance Bank) में 8.50% तक का रिटर्न उपलब्ध है। हालांकि, FD में निवेश से पहले केवल ब्याज दर नहीं, बल्कि अपनी वित्तीय जरूरत, निवेश अवधि, निकासी की शर्तें और बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध ताजा दरों की भी जांच जरूर करें। ब्याज दरें समय-समय पर बदल सकती हैं।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak

सर्वेश्वर पाठक अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में बिजनेस और ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। सर्वेश्वर बिजनेस और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की खबरों, रिव्यू और गहराई से किए गए एनालिसिस के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है, जिसमें उन्होंने अपनी मजबूत पकड़ और समझ के जरिए एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की और वर्ष 2019 में ईटीवी भारत के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया, जहां उन्होंने अपनी लेखन शैली और विश्लेषण क्षमता को और निखारा।

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर केवल एक पत्रकार ही नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी निभाते हैं। उन्हें बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े अभियानों में विशेष रुचि है। अपने विश्वविद्यालय के दिनों में उन्होंने महाराष्ट्र के गोंदिया में दो महीने से अधिक समय तक सोशल वेलफेयर से जुड़े कार्य किए, जहां उन्होंने कई स्कूलों और विश्वविद्यालयों के छात्रों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। लेखन के अलावा सर्वेश्वर को बचपन से ही क्रिकेट खेलने और डांस का शौक है, जो उनके व्यक्तित्व को संतुलित और ऊर्जावान बनाता है। उनका उद्देश्य सिर्फ खबरें लिखना ही नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक और प्रेरित करना भी है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़FD पर 8.60% तक ब्याज! नवंबर में इन 5 बैंकों ने बदलीं दरें, यहां है ज्यादा फायदा