ससुर की डायरी ने बहू को फंसाया! बिना कमाई के लगा 33.50 लाख का टैक्स! छूट गए Tax विभाग के पसीने

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Income Tax: ससुर ने बहू को कैस घर में सुरक्षित रखने के लिए दे दिया और हिसाब डायरी में लिख दिया
  • सालों बाद वही डायरी इनकम टैक्स विभाग के हाथ लग गई और गृहिणी के नाम पर 33.50 लाख रुपये का टैक्स जोड़ दिया गयाा

Income Tax
Income Tax: ससुर ने बहू को कैस घर में सुरक्षित रखने के लिए दे दिया और हिसाब डायरी में लिख दिया।

Income Tax: न कमाई 33.50 लाख रुपये की, न पैसा अपना... फिर भी एक गृहिणी के नाम पर लग गया 33.50 लाख रुपये का टैक्स। वजह बनी ससुर के घर से मिली एक हाथ से लिखी डायरी, जिसमें बहू के नाम पर कैश का हिसाब दर्ज था। इनकम टैक्स विभाग ने डायरी की एंट्री को आधार बनाकर रकम को बहू की इनकम मान लिया। महिला ने कहा कि ससुर घर का कैश उसके पास सिर्फ सुरक्षित रखने के लिए देते थे और ये उनका नहीं था। मामला जब ITAT पहुंचा तो ससुर की करोड़ों रुपये की कैश निकासी का रिकॉर्ड सामने आया और पूरा मामला पलट गया।

एक डायरी और बढ़ गई बहू की मुश्किल?

मामला गुजरात का है। एक गृहिणी ने 26 जुलाई 2012 को अपना आईटीआर दाखिल करते हुए कुल 4.48 लाख रुपये की इनकम घोषित की थी। इसके करीब नौ साल बाद 23 नवंबर 2021 को गुजरात की एक स्टील कंपनी और उससे जुड़े लोगों के खिलाफ इनकम टैक्स विभाग ने सर्च और सीजर की कार्रवाई की।

तलाशी के दौरान अधिकारियों को घर से कई हाथ से लिखी डायरी और ढेरों कागज मिले। डायरी में कई सालों के कैश लेन-देन का हिसाब था। इनमें दो खाते महिला के नाम पर लिखे हुए थे। बस यहीं से गृहिणी की मुश्किल शुरू हो गई।

विभाग ने कहा- ये 33.50 लाख रुपये कहां से आए?

डायरी में महिला के नाम पर दर्ज कैश एंट्रीज को देखते हुए आकलन अधिकारी ने इसे उसका लेन-देन मान लिया। विभाग ने 33.50 लाख रुपये को बिना बताया हुआ खर्च यानी ऐसा खर्च माना, जिसके आने का कोई सोर्स संतोषजनक नहीं बताया गया है। इसके बाद इनकम टैक्स कानून की धारा 69C के तहत यह रकम महिला की इनकम में जोड़ दी गई।

लेकिन महिला ने कहा- ये पैसे मेरे नहीं थे!

उसकी दलील थी कि वह अपने ससुर के साथ उसी घर में रहती थी। ससुर कई बार घर में कैश लाकर उसे सुरक्षित रखने के लिए दे देते थे। जब उन्हें पैसे वापस दिए जाते थे, तो कैश की आवाजाही का रिकॉर्ड डायरी में महिला के नाम से दर्ज कर दिया जाता था। यानी डायरी में नाम उसका था, लेकिन पैसा उसका नहीं था।

ससुर की करोड़ों की कैश निकासी ने खोल दिया राज

मामला जब आईटीएटी (ITAT) अहमदाबाद पहुंचा तो महिला ने ससुर की कैश निकासी का रिकॉर्ड भी सामने रखा। रिकॉर्ड के मुताबिक फाइनेंशियल ईयर 2012-13 में ससुर ने करीब 1.16 करोड़ रुपये कैश निकाला था, जबकि महिला के नाम पर सिर्फ 33.50 लाख रुपये की एडिशन की गई थी।

इतना ही नहीं फाइनेंशियल ईयर 2009-10 से 2020-21 के बीच ससुर की दर्ज कैश निकासी करीब 6.72 करोड़ रुपये थी। इससे यह तर्क मजबूत हुआ कि घर में रखे गए कैश का सोर्स ससुर की तरफ से निकाल गया हो सकता है।

ITAT ने कहा- संयुक्त परिवार में ऐसा होना असामान्य नहीं?

ITAT ने माना कि महिला अपने ससुर के साथ उसी घर में रहती थी और संयुक्त परिवार के सिस्टम में घर में इनकम कैश गृहिणी को सुरक्षित रखने के लिए दिया जाना सामान्य बात हो सकती है। ट्रिब्यूनल ने यह भी देखा कि महिला का कोई स्वतंत्र इनकम का सोर्स नहीं था और वह गृहिणी थी।

ITAT ने पहले के समान मामलों और उसी डायरी से जुड़े रिकॉर्ड को भी ध्यान में रखा। इसके बाद ट्रिब्यूनल ने टेलिस्कोपिंग प्रिंसिपल लागू करते हुए कहा कि जब कैश का पर्याप्त स्रोत सामने मौजूद है, तो उसी रकम को अलग से बिना बताया (Unexplained Income) मानकर दोबारा इनकम में नहीं जोड़ा जा सकता।

आखिरकार हट गया 33.50 लाख रुपये का टैक्स बोझ

11 सितंबर 2026 को अहमदाबाद ITAT ने महिला को बड़ी राहत देते हुए धारा 69C के तहत की गई 33.50 लाख रुपये की पूरी एडिशन हटा दी।

Sheetal

लेखक के बारे में

Sheetal
शीतल को पत्रकारिता में 15 सालों का अनुभव है। पर्सलन फाइनेंस, गोल्ड, सिल्वर, कारोबारी सफर और स्टार्टअप की खबरें लिखती हैं। अमर उजाला से अपने करियर की शुरुआत की। अब तक इकोनॉमिक टाइम्स हिंदी, भास्कर, लाइव हिन्दुस्तान और मनीकंट्रोल हिंदी (Network18) में काम किया है। अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर असिस्टेंट एडिटर खबरें आप तक पहुंचाने का काम कर रही हैं। और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़ससुर की डायरी ने बहू को फंसाया! छूट गए इनकम टैक्स विभाग के पसीने