Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़facility for PF withdrawals through ATMs is expected to start from April
ATM के जरिये PF निकासी की सुविधा अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद

ATM के जरिये PF निकासी की सुविधा अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद

संक्षेप:

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन अपने कर्मचारियों को भविष्य निधि (पीएफ) खाते में जमा धनराशि को एटीएम कार्ड और यूपीआई से निकालने की सुविधा जल्द देगा। अप्रैल तक यह सुविधा शुरू होने की उम्मीद है। संगठन इसके लिए अपने सिस्टम को एडवांस बना रहा है।

Jan 12, 2026 06:05 am ISTDrigraj Madheshia हिन्दुस्तान टीम
share Share
Follow Us on

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन अपने कर्मचारियों को भविष्य निधि (पीएफ) खाते में जमा धनराशि को एटीएम कार्ड और यूपीआई से निकालने की सुविधा जल्द देगा। अप्रैल तक यह सुविधा शुरू होने की उम्मीद है। संगठन इसके लिए अपने सिस्टम को एडवांस बना रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बीते वर्ष श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने ऐलान किया था कि ईपीएफओ सदस्यों के लिए निकासी सुविधा आसान बनाई जाएगी। सदस्य बिना किसी अनुमति के जमा धनराशि में से निश्चित धनराशि निकाल सकें। इसके लिए एटीएम से निकासी की सुविधा दी जाएगी।

EPFO 3.0 के सभी मॉड्यूल का ट्रायल पूरा

सूत्रों का कहना है कि ईपीएफओ 3.0 के सभी मॉड्यूल का ट्रायल हो चुका है। मौजूदा वक्त में कोई तकनीकी दिक्कत नहीं है, लेकिन उसके बाद भी ईपीएफओ पूरी तरह से सुनिश्चित करना चाहता है कि उपयोग में आने के बाद कोई तकनीकी दिक्कत न हो। इसके लिए हर कोण से परीक्षण किया जा रहा है।

ध्यान रहे कि कुछ महीने पहले ही ईपीएफओ ने सदस्यों के लिए पीएफ खाते में जमा धनराशि को 75 प्रतिशत तक निकालने की सुविधा दी है। ऐसे में भविष्य में सदस्यों को तत्काल आवश्यक्ता होने पर आसानी से निकासी की सुविधा मिल सकेगी।

एनपीएस वात्सल्य योजना में निवेश और निकासी के नियमों में बदलाव

अगर आपने अपने बच्चे के सुनहरे भविष्य के लिए एनपीएस वात्सल्य योजना में निवेश किया है या करने की सोच रहे हैं, तो जान लीजिए पेंशन फंड रेग्युलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ने बच्चों के लिए शुरू की गई इस योजना को लेकर नए दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।

ये बदलाव खास तौर पर नाबालिग बच्चों के निवेश, निकासी, संपत्ति आवंटन, तथा टैक्स लाभों को लेकर किए गए हैं, ताकि इस योजना को और अधिक लचीला, पारदर्शी और परिवारों के लिए उपयोगी बनाया जा सके। आंशिक निकासी की स्पष्ट गाइडलाइन्स ने योजना को अस्थायी जरूरतों के लिए भी उपयोगी बना दिया है, जबकि इक्विटी में ऊंचे कोश आवंटन से दीर्घकालिक रिटर्न क्षमता बढ़ी है।

एनपीएस वात्सल्य एक सरकारी पेंशन योजना है जिसे नाबालिग बच्चों के लिए शुरू किया गया था। माता-पिता/अभिभावक अपने बच्चों के नाम पर इस खाते में निवेश करके उनके लिए भविष्य में पेंशन सुनिश्चित कर सकते हैं।

यह योजना बजट 2024-25 में पेश की गई थी और इसे 18 सितंबर 2024 को आधिकारिक रूप से लॉन्च किया गया। यह बचत और निवेश का एक दीर्घकालिक साधन है, जिसमें बच्चे की उम्र 18 वर्ष तक निवेश संचालित रहता है। उस उम्र के बाद बच्चे के लिए आगे विकल्प उपलब्ध होते हैं।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया:-लाइव हिन्दुस्तान में पिछले 6 साल से बिजनेस टीम का अहम हिस्सा हैं। दृगराज को पत्रकारिता में 21 वर्षों का लंबा अनुभव है। इन्होंने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी स्पेशल खबरों से खास पहचान बनाई है। शेयर मार्केट, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी पर विशेष पकड़। मैथ्स से ग्रेजुएट, मास कम्युनिकेशन और कंप्यूटर साइंस में पीजी डिप्लोमा। दृगराज, रिसर्च और एनॉलिस के जरिए मार्केट डेटा को आसान भाषा में 'कुछ अलग' पाठकों तक पहुंचाते हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले साढ़े सात साल तक हिन्दुस्तान अखबार में बतौर सीनियर रिपोर्टर काम किया। इसके अलावा सहारा समय, दैनिक जागरण, न्यूज नेशन में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,