Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Eyewear giant lenskart ipo could fall 16 percent on debut days ambit capital sell rating
लिस्टिंग डे पर क्रैश हो जाएगा यह आईपीओ? ब्रोकरेज के अनुमान ने बढ़ाई टेंशन

लिस्टिंग डे पर क्रैश हो जाएगा यह आईपीओ? ब्रोकरेज के अनुमान ने बढ़ाई टेंशन

संक्षेप:

Lenskart IPO: आईवियर की दिग्गज कंपनी लेंसकार्ट के आईपीओ को लेकर ब्रोकरेज ने टेंशन बढ़ा दी है। एंबिट कैपिटल ने लेंसकार्ट आईपीओ के लिए सेल रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने लेंसकार्ट शेयर के लिए ₹337 का टारगेट प्राइस तय किया है।

Nov 08, 2025 01:25 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Lenskart IPO: आईवियर की दिग्गज कंपनी लेंसकार्ट के आईपीओ की लिस्टिंग का इंतजार है। इस बीच, आईपीओ को लेकर एक ब्रोकरेज ने ऐसी बात कही है जिससे निवेशकों की टेंशन बढ़ सकती है। दरअसल, एंबिट कैपिटल ने लेंसकार्ट आईपीओ के लिए "सेल" रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने लेंसकार्ट शेयर के लिए ₹337 का टारगेट प्राइस तय किया है, जो आईपीओ के टॉप-एंड प्राइस ₹402 प्रति शेयर से 16 फीसदी की गिरावट दिखाता है। इस बीच, आईपीओ ग्रे मार्केट प्रीमियम भी गिर गया है। यह प्रीमियम अपने चरम पर ₹120 से घटकर लगभग ₹15 रह गया है। यह आईपीओ की लिस्टिंग में केवल 3 से 4 प्रतिशत की वृद्धि को दिखाता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कितना सब्सक्रिप्शन?

लेंसकार्ट सॉल्यूशंस लिमिटेड के आईपीओ को शेयर बिक्री के अंतिम दिन 28.26 गुना सब्सक्रिप्शन प्राप्त हुआ। एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, 7,278 करोड़ रुपये के आईपीओ को 9,97,61,257 शेयरों के मुकाबले 281,88,45,629 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। निवेशक श्रेणियों में, पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के कोटा को 40.35 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 18.23 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, जबकि खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के हिस्से को 7.54 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

402 रुपये प्रति शेयर का इश्यू प्राइस

आईवियर कंपनी ने आईपीओ के लिए 382-402 रुपये प्रति शेयर का इश्यू प्राइस तय किया है, जिसका लक्ष्य अपर बैंड पर 69,700 करोड़ रुपये से अधिक का मूल्यांकन है। लेंसकार्ट के इश्यू में 2,150 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए तो प्रवर्तकों व निवेशकों द्वारा 12.75 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) की गई।

क्या है प्लान?

लेंसकार्ट आईपीओ से प्राप्त राशि का उपयोग रणनीतिक पहल के लिए करने का प्रस्ताव रखती है, जिसमें भारत में नए कंपनी-संचालित, कंपनी-स्वामित्व वाले (कोको) स्टोर स्थापित करने के लिए पूंजीगत व्यय और इन कोको स्टोरों के लिए लीज, किराया और लाइसेंस समझौतों के तहत भुगतान शामिल हैं।वर्ष 2008 में स्थापित, लेंसकार्ट ने 2010 में एक ऑनलाइन आईवियर मंच के रूप में शुरुआत की। कंपनी की उपस्थिति महानगरों, पहली और दूसरी श्रेणी के शहरों में है। साथ ही दक्षिण पूर्व एशिया और पश्चिम एशिया में अंतरराष्ट्रीय परिचालन भी है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।