Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Export oriented share down nearly 50 percent from top like Gokaldas Exports Ltd amid trump tariffs
ट्रंप टैरिफ के चलते इन भारतीय शेयरों का हुआ बुरा हाल, क्रैश हुए भाव, 50% तक गिरे दाम

ट्रंप टैरिफ के चलते इन भारतीय शेयरों का हुआ बुरा हाल, क्रैश हुए भाव, 50% तक गिरे दाम

संक्षेप:

लगातार बिकवाली के चलते यह शेयर अब अगस्त 2023 के बाद के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। बीते छह ट्रेडिंग सेशन्स में से पांच में शेयर गिरा है और पिछले पांच हफ्तों में सिर्फ पांच दिन ही इसमें तेजी देखने को मिली, जिससे निवेशकों की चिंता साफ झलक रही है।

Jan 08, 2026 01:53 pm ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Gokaldas Exports Ltd Share: एक्सपोर्ट सेक्टर की बड़ी कंपनी गोकलदास एक्सपोर्ट्स लिमिटेड (Gokaldas Exports Ltd) के शेयरों में गुरुवार 8 जनवरी को जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। शेयर करीब 12% से ज्यादा टूट गया, जो अप्रैल 2020 के बाद की सबसे बड़ी एक दिन की गिरावट है। लगातार बिकवाली के चलते यह शेयर अब अगस्त 2023 के बाद के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। बीते छह ट्रेडिंग सेशन्स में से पांच में शेयर गिरा है और पिछले पांच हफ्तों में सिर्फ पांच दिन ही इसमें तेजी देखने को मिली, जिससे निवेशकों की चिंता साफ झलक रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या है डिटेल

सिर्फ गोकलदास एक्सपोर्ट्स ही नहीं, बल्कि अन्य एक्सपोर्ट-आधारित कंपनियों पर भी दबाव बना हुआ है। आज के कारोबार में अवंती फीड्स, पर्ल ग्लोबल, एपेक्स फ्रोजन फूड्स जैसे शेयरों में भी 3% से 7% तक की गिरावट देखी गई। बाजार जानकारों के मुताबिक, इसका बड़ा कारण अमेरिका के साथ ट्रेड डील को लेकर अनिश्चितता है। साल की शुरुआत में ही अमेरिकी बाजार के लिए सालभर के कॉन्ट्रैक्ट फाइनल होते हैं और फिलहाल हालात साफ नहीं होने से निवेशक सतर्क हो गए हैं। ऊपर से ये कंपनियां जल्द ही अपने तीसरी तिमाही (Q3) के नतीजे भी जारी करने वाली हैं, जिससे पहले मुनाफावसूली बढ़ गई है।

ये भी है वजह

एक और अहम वजह है कि फिलहाल भारतीय निर्यात पर अमेरिका में करीब 50% टैरिफ लगाया जा रहा है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के एक बड़े फुटवियर निर्माता ने बताया कि 15 जनवरी अमेरिका से बड़े ऑर्डर हासिल करने की आखिरी तारीख मानी जाती है, ताकि गर्मियों और पतझड़ के सीजन में स्थिर आमदनी बनी रहे। गोकलदास, पर्ल ग्लोबल और वेलस्पन लिविंग जैसी कंपनियों की 50% से 70% तक की कमाई अमेरिका से आती है। वहीं, अवंती और एपेक्स जैसी झींगा एक्सपोर्ट कंपनियों की भी आधी से ज्यादा आमदनी अमेरिकी बाजार पर निर्भर है, हालांकि इंडस्ट्री संगठनों का कहना है कि अब कंपनियां यूरोपियन यूनियन जैसे नए बाजारों पर भी फोकस बढ़ा रही हैं।

इसके अलावा बिकवाली के पीछे अमेरिका से जुड़ा एक राजनीतिक बयान भी वजह माना जा रहा है। अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने कहा है कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस पर नए प्रतिबंधों से जुड़े बिल को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 500% तक टैरिफ लगाया जा सकता है। इस खबर से भी एक्सपोर्ट सेक्टर में डर का माहौल है। आज गोकलदास एक्सपोर्ट्स में 20 लाख से ज्यादा शेयरों का कारोबार हुआ, जबकि इसका 20-दिन का औसत वॉल्यूम सिर्फ 1.5 लाख शेयर है। फिलहाल शेयर ₹604.7 पर ट्रेड कर रहा है और यह अपने 52-वीक हाई ₹1,144 से करीब 47% और दिसंबर 2024 के रिकॉर्ड हाई ₹1,262 से करीब 53% नीचे आ चुका है।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak
वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,