
10 दिन में 200% से ज्यादा चढ़ गया SME स्टॉक, विजय केडिया के पास 350000 से ज्यादा शेयर
SME स्टॉक एक्साटो टेक्नोलॉजीज 10 दिन में 200% से अधिक उछल गया है। IPO में कंपनी के शेयर का दाम 140 रुपये था। कंपनी के शेयर 5 दिसंबर को बाजार में लिस्ट हुए हैं। एक्साटो टेक्नोलॉजीज के शेयर गुरुवार को 433.05 रुपये पर पहुंच गए हैं।
SME स्टॉक एक्साटो टेक्नोलॉजीज में तूफानी तेजी जारी है। एक्साटो टेक्नोलॉजीज के शेयर गुरुवार को BSE में 5 पर्सेंट चढ़कर 433.05 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर दनादन अपर सर्किट मार रहे हैं। एक्साटो टेक्नोलॉजीज के शेयर 5 दिन में 21 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। एक्साटो टेक्नोलॉजीज शेयर बाजार में नई-नवेली कंपनी है। एक्साटो टेक्नोलॉजीज के शेयर 5 दिसंबर 2025 को बाजार में लिस्ट हुए हैं। लिस्टिंग समेत पिछले 10 ट्रेडिंग सेशन में एक्साटो टेक्नोलॉजीज के शेयर 200 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। दिग्गज इनवेस्टर विजय केडिया का भी एक्साटो टेक्नोलॉजीज पर बड़ा दांव है।
IPO में 140 रुपये का था शेयर, अब 430 रुपये के पार दाम
एक्साटो टेक्नोलॉजीज (Exato Technologies) के आईपीओ में शेयर का दाम 140 रुपये था। कंपनी के शेयर 5 दिसंबर 2025 को 266 रुपये पर लिस्ट हुए थे। लिस्टिंग के बाद से एक्साटो टेक्नोलॉजीज के शेयरों में तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। एक्साटो टेक्नोलॉजीज के शेयर 18 दिसंबर 2025 को 433.05 रुपये पर पहुंच गए हैं। 140 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले एक्साटो टेक्नोलॉजीज के शेयर 200 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। एक्साटो टेक्नोलॉजीज का मार्केट कैप गुरुवार को 435 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।
विजय केडिया के पास कंपनी के 3 लाख से ज्यादा शेयर
दिग्गज निवेशक विजय केडिया का एक्साटो टेक्नोलॉजीज पर बड़ा दांव है। विजय केडिया के पास एक्साटो टेक्नोलॉजीज के 3,50,436 शेयर हैं। कंपनी में केडिया की हिस्सेदारी 3.48 पर्सेंट है। शेयरहोल्डिंग का यह डेटा सितंबर 2025 तिमाही तक का है। एक्साटो टेक्नोलॉजीज में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 54.73 पर्सेंट है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 45.27 पर्सेंट है।
पहले ही दिन दोगुना हो गया था निवेशकों का पैसा
एक्साटो टेक्नोलॉजीज (Exato Technologies) ने शेयरधारकों का पैसा पहले ही दिन दोगुना कर दिया था। आईपीओ में कंपनी के शेयर का दाम 140 रुपये था। एक्साटो टेक्नोलॉजीज के शेयर 5 दिसंबर को 90 पर्सेंट के फायदे के साथ 266 रुपये पर बाजार में लिस्ट हुए थे। लिस्टिंग के ठीक बाद कंपनी के शेयर उछाल के साथ 279.30 रुपये पर पहुंच गए। इश्यू प्राइस के मुकाबले कंपनी के शेयर पहले ही दिन 100 पर्सेंट चढ़ गए थे।

लेखक के बारे में
Vishnu Soniविष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह स्टॉक मार्केट, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ें



