Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Exato Technologies Share jumped 10 Percent today rallied over 190 Percent from IPO Price Vijay Kedia Portfolio Stock
13 दिन में 140 रुपये से 400 के पार यह नया-नवेला शेयर, विजय केडिया के पास 3 लाख से ज्यादा शेयर

13 दिन में 140 रुपये से 400 के पार यह नया-नवेला शेयर, विजय केडिया के पास 3 लाख से ज्यादा शेयर

संक्षेप:

SME कंपनी एक्साटो टेक्नोलॉजीज के शेयर मंगलवार को 10% चढ़कर 410.35 रुपये पर पहुंच गए हैं। एक्साटो टेक्नोलॉजीज के शेयर 5 दिसंबर को बाजार में लिस्ट हुए हैं। IPO में कंपनी के शेयर का दाम 140 रुपये था। विजय केडिया का कंपनी पर बड़ा दांव है।

Dec 23, 2025 01:46 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

SME Stock: शेयर बाजार की नई-नवेली कंपनी एक्साटो टेक्नोलॉजीज के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। SME कंपनी एक्साटो टेक्नोलॉजीज के शेयर मंगलवार को BSE में 10 पर्सेंट उछलकर 410.35 रुपये पर पहुंच गए हैं। एक्साटो टेक्नोलॉजीज के शेयर इसी महीने 5 दिसंबर को बाजार में लिस्ट हुए हैं। IPO में कंपनी के शेयर का दाम 140 रुपये था। आईपीओ प्राइस के मुकाबले एक्साटो टेक्नोलॉजीज के शेयर 15 दिन से कम में 190 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। दिग्गज इनवेस्टर विजय केडिया का भी एक्साटो टेक्नोलॉजीज पर बड़ा दांव है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पहले ही दिन दोगुना हुआ लोगों का पैसा
एक्साटो टेक्नोलॉजीज (Exato Technologies) के शेयरों में निवेशकों का पैसा पहले ही दिन दोगुना हो गया था। IPO में कंपनी के शेयर का दाम 140 रुपये था। एक्साटो टेक्नोलॉजीज के शेयर 5 दिसंबर 2025 को 90 पर्सेंट के फायदे का साथ 266 रुपये पर लिस्ट हुए थे। लिस्टिंग वाले ही दिन एक्साटो टेक्नोलॉजीज के शेयर 5 पर्सेंट और उछलकर 279.30 रुपये पर बंद हुए। यानी, आईपीओ प्राइस के मुकाबले कंपनी के शेयर पहले ही दिन 100 पर्सेंट उछल गए। एक्साटो टेक्नोलॉजीज का आईपीओ दांव लगाने के लिए 28 नवंबर 2025 को खुला था और यह 2 दिसंबर तक ओपन रहा।

ये भी पढ़ें:दनादन अपर सर्किट मार रहे डिफेंस कंपनी के शेयर, DRDO से मिली है बड़ी मंजूरी

विजय केडिया के पास हैं कंपनी के 3 लाख से ज्यादा शेयर
दिग्गज निवेशक विजय किशनलाल केडिया का एक्साटो टेक्नोलॉजीज (Exato Technologies) पर बड़ा दांव है। विजय केडिया के पास एक्साटो टेक्नोलॉजीज के 3,50,436 शेयर हैं। एक्साटो टेक्नोलॉजीज में विजय केडिया की 3.48 पर्सेंट हिस्सेदारी है। शेयरहोल्डिंग का यह डेटा 5 दिसंबर 2025 तक का है। एक्साटो टेक्नोलॉजीज में प्रमोटर की हिस्सेदारी 54.73 पर्सेंट है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 45.27 पर्सेंट है।

ये भी पढ़ें:सोने-चांदी के भाव खरमास में भी छू रहे आसमान, आज टूट गए सारे पुराने रिकॉर्ड

947 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ था कंपनी का IPO
एक्साटो टेक्नोलॉजीज (Exato Technologies) का आईपीओ टोटल 947.21 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों की कैटेगरी में 1068.74 गुना दांव लगा था। वहीं, गैर संस्थागत निवेशकों की कैटेगरी में 1488.72 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। एक्साटो टेक्नोलॉजीज के आईपीओ में क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स कैटेगरी में 327.08 गुना दांव लगा। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशक 2 लॉट के लिए ही दांव लगा सकते थे। आईपीओ की 2 लॉट में 2000 शेयर थे। यानी, आम निवेशकों को कंपनी के आईपीओ में 2,80,000 रुपये का इनवेस्टमेंट करना पड़ा।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।