
ग्रे मार्केट में दहाड़ रहा यह शेयर, 140 रुपये के शेयर का GMP पहुंचा 160 रुपये, IPO पर 947 गुना दांव
एक्साटो टेक्नोलॉजीज के IPO पर 947 गुना से ज्यादा दांव लगा है। आईपीओ में एक्साटो टेक्नोलॉजीज के शेयर का दाम 140 रुपये है। ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 160 रुपये के प्रीमियम पर पहुंच गए हैं।
एक्साटो टेक्नोलॉजीज के आईपीओ पर लोग टूट पड़े हैं और उन्होंने जमकर दांव लगाया है। एक्साटो टेक्नोलॉजीज का आईपीओ 947 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ है। यानी, कंपनी के आईपीओ पर 947 गुना से अधिक दांव लगा है। एक्साटो टेक्नोलॉजीज के शेयर ग्रे मार्केट में भी दहाड़ रहे हैं। कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में 114 पर्सेंट से ज्यादा के प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं। कंपनी का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 28 नवंबर को खुला था और यह 2 दिसंबर तक ओपन रहा। एक्साटो टेक्नोलॉजीज के पब्लिक इश्यू का टोटल साइज 37.45 करोड़ रुपये तक का था।
140 रुपये शेयर का दाम 160 रुपये पहुंच गया ग्रे मार्केट प्रीमियम
आईपीओ में एक्साटो टेक्नोलॉजीज के शेयर का दाम 140 रुपये है। वहीं, ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 160 रुपये या 114.29 पर्सेंट के प्रीमियम पर पहुंच गए हैं। कंपनी के आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट 3 दिसंबर 2025 को फाइनल हो सकता है। वहीं, एक्साटो टेक्नोलॉजीज के शेयर 5 दिसंबर को बाजार में लिस्ट हो सकते हैं। कंपनी के प्रमोटर अपूर्व के सिन्हा और स्वाति सिन्हा हैं। आईपीओ से पहले कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 75.85 पर्सेंट थी।
947 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ है आईपीओ
एक्साटो टेक्नोलॉजीज का आईपीओ मंगलवार शाम 5.30 बजे तक 947.21 गुना सब्सक्राइब हुआ है। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों की कैटेगरी में 1068.74 गुना दांव लगा है। वहीं, एक्साटो टेक्नोलॉजीज के आईपीओ में गैर-संस्थागत निवेशकों की कैटेगरी में 1488.72 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। कंपनी के आईपीओ में क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स कैटेगरी में 327.08 गुना दांव लगा है। एक्साटो टेक्नोलॉजीज के आईपीओ में आम निवेशक 2 लॉट के लिए ही दांव लगा सकते थे। आईपीओ की 2 लॉट में 2000 शेयर हैं।
क्या करती है कंपनी
एक्साटो टेक्नोलॉजीज (Exato Technologies) की शुरुआत साल 2016 में हुई है। एक्साटो टेक्नोलॉजीज लिमिटेड एक कस्टमर ट्रांसफॉर्मेशन पार्टनर है, जो कि टेक्नोलॉजी आधारित सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है, यह कस्टमर इंगेजमेंट और ऑपरेशनल इफीशिएंसी को बढ़ाते हैं। एक्साटो टेक्नोलॉजीज CX एंड एनालिटिक्स, यूनिफाइड कम्युनिकेशंस एंड इंफ्रास्ट्रक्चर और एक्साटो IQ समेत कई सर्विसेज ऑफर करती है। कंपनी बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज एंड इंश्योरेंस, हेल्थकेयर, रिटेल, टेलिकॉम, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर्स को सर्विसेज उपलब्ध कराती है।





