
ग्रे मार्केट में इस शेयर का जलवा, शेयर के दाम से भी ज्यादा पहुंच गया GMP, दो दिन में 299 गुना दांव
एक्साटो टेक्नोलॉजीज के IPO में शेयर का दाम 140 रुपये है। कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में 150 रुपये या 107.14% के प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं। दो दिन में कंपनी का आईपीओ 299 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ है।
एक्साटो टेक्नोलॉजीज के आईपीओ पर जमकर दांव लग रहा है। दो दिन में ही एक्साटो टेक्नोलॉजीज का आईपीओ 299 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हो गया है। ग्रे मार्केट में भी कंपनी के शेयरों का जलवा है। एक्साटो टेक्नोलॉजीज के शेयर ग्रे मार्केट में 107 पर्सेंट से ज्यादा के प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं। अभी कंपनी के आईपीओ में दांव लगाने का मौका है। एक्साटो टेक्नोलॉजीज का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 2 दिसंबर तक खुला हुआ है। कंपनी के पब्लिक इश्यू का टोटल साइज 37.45 करोड़ रुपये तक का था।
140 रुपये शेयर का दाम, 150 रुपये पहुंच गया GMP
एक्साटो टेक्नोलॉजीज के आईपीओ में शेयर का दाम 140 रुपये है। वहीं, ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 150 रुपये या 107.14 पर्सेंट के प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं। एक्साटो टेक्नोलॉजीज के आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट 3 दिसंबर 2025 को फाइनल होगा। कंपनी के शेयर 5 दिसंबर को BSE के SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे। एक्साटो टेक्नोलॉजीज के प्रमोटर्स अपूर्व के सिन्हा और स्वाति सिन्हा हैं। आईपीओ से पहले कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 75.85 पर्सेंट है।
IPO पर लग गया 299 गुना से ज्यादा दांव
एक्साटो टेक्नोलॉजीज (Exato Technologies) का आईपीओ दो दिन में टोटल 299.90 गुना सब्सक्राइब हो गया है। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों का कोटा 391.68 गुना सब्सक्राइब हुआ है। वहीं, गैर-संस्थागत निवेशकों (नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स) की कैटेगरी में 467.29 गुना दांव लगा है। कंपनी के आईपीओ में क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) कैटेगरी में 13.24 गुना दांव लगा है। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशक 2 लॉट के लिए ही दांव लगा सकते हैं। आईपीओ की दो लॉट में 2000 शेयर हैं। यानी, आम निवेशकों को कंपनी के आईपीओ में 2,80,000 रुपये का इनवेस्टमेंट करना होगा।
क्या करती है कंपनी
एक्साटो टेक्नोलॉजीज (Exato Technologies) की शुरुआत साल 2016 में हुई है। एक्साटो टेक्नोलॉजीज एक कस्टमर ट्रांसफॉर्मेशन पार्टनर है, जो कि टेक्नोलॉजी आधारित सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है, जो कि कस्टमर इंगेजमेंट और ऑपरेशनल इफीशिएंसी को बढ़ाते हैं। कंपनी CX एंड एनालिटिक्स, यूनिफाइड कम्युनिकेशंस एंड इंफ्रास्ट्रक्चर और एक्साटो IQ समेत कई सर्विसेज ऑफर करती है।





