100 रुपये से कम के शेयर पर हो सकता है बंपर मुनाफा, GMP कर रहा है इशारा, 294 गुना से ज्यादा लगा है दांव

लाइव हिन्दुस्तान
share

मुख्य बातें

  • एवरेस्टआईएमएस टेक्नोलॉजीज के आईपीओ में शेयर का दाम 85 रुपये है
  • ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 62.50 रुपये के प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं
  • कंपनी के आईपीओ पर 294 गुना से ज्यादा दांव लगा है

IPO News
एवरेस्टआईएमएस टेक्नोलॉजीज के शेयर BSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होंगे।

एवरेस्टआईएमएस टेक्नोलॉजीज बाजार में उतरने जा रही है। कंपनी के शेयर गुरुवार 8 अक्टूबर को बाजार में लिस्ट होंगे। एवरेस्टआईएमएस टेक्नोलॉजीज के शेयरों का मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) बंपर लिस्टिंग का इशारा कर रहा है। IPO में कंपनी के शेयर का दाम 100 रुपये से कम है। वहीं, ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 73 पर्सेंट से ज्यादा के प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं। एवरेस्टआईएमएस टेक्नोलॉजीज के आईपीओ पर 294 गुना से ज्यादा सब्सक्रिप्शन मिला है।

85 रुपये है शेयर का दाम, 62.50 रुपये चल रहा है GMP
एवरेस्टआईएमएस टेक्नोलॉजीज (EverestIMS Technologies) के आईपीओ में शेयर का दाम 85 रुपये है। वहीं, ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 62.50 रुपये के प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहे हैं। अगर मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के हिसाब से देखें तो एवरेस्टआईएमएस टेक्नोलॉजीज के शेयर 147.50 रुपये पर लिस्ट हो सकते हैं। यानी, आईपीओ में जिन निवेशकों को कंपनी के शेयर अलॉट हुए होंगे, वह मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम के हिसाब से 73 पर्सेंट से अधिक के फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। एवरेस्टआईएमएस टेक्नोलॉजीज का आईपीओ दांव लगाने के लिए 29 सितंबर को खुला था और यह 5 अक्टूबर तक ओपन रहा। कंपनी के आईपीओ का टोटल साइज 48 करोड़ रुपये तक का था।

IPO पर लगी 294 गुना से ज्यादा बोली
एवरेस्टआईएमएस टेक्नोलॉजीज (EverestIMS Technologies) के आईपीओ पर 294.22 गुना बोली लगी है। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों या इंडीविजुअल इनवेस्टर्स की कैटेगरी में 268.29 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। एवरेस्टआईएमएस टेक्नोलॉजीज के आईपीओ में गैर संस्थागत निवेशकों या नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का कोटा 548.61 गुना सब्सक्राइब हुआ है। कंपनी के आईपीओ में क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) कैटेगरी में 148.63 गुना दांव लगा है। एवरेस्टआईएमएस टेक्नोलॉजीज के आईपीओ में आम निवेशक 2 लॉट के लिए ही दांव लगा सकते थे। आईपीओ की 2 लॉट में 3200 शेयर थे।

क्या करती है एवरेस्टआईएमएस टेक्नोलॉजीज?
एवरेस्टआईएमएस टेक्नोलॉजीज (EverestIMS Technologies) की शुरुआत अप्रैल 2017 में हुई है। एवरेस्टआईएमएस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड एक सॉफ्टवेयर एंटरप्राइज है, जो कि सॉफ्टवेयर एज ए सर्विस (SaaS) सॉल्यूशंस और ऑन-प्रेमिस प्रॉडक्ट्स एंड सर्विसेज ऑफर करती है। डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, आईटी ऑपरेशंस और AI-आधारित प्रॉडक्ट सॉल्यूशंस में कंपनी का स्पेशलाइजेशन है। IPO से पहले एवरेस्टआईएमएस टेक्नोलॉजीज में प्रमोटर एंड प्रमोटर ग्रुप की हिस्सेदारी 80.38 पर्सेंट थी, जो कि अब 59.98 पर्सेंट रह जाएगी। वहीं, कंपनी में पब्लिक शेयरहोल्डिंग बढ़कर 41.02 पर्सेंट पहुंच जाएगी। एवरेस्टआईएमएस टेक्नोलॉजीज के आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट मंगलवार 6 अक्टूबर को फाइनल हुआ है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़100 रुपये से कम के शेयर पर हो सकता है बंपर मुनाफा, GMP कर रहा है इशारा