Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़EV charger maker Servotech Power Systems share surges 4 percent today after june quarter result
इलेक्ट्रिक वाहन के चार्जर बनाने वाली कंपनी को बंपर मुनाफा, शेयर खरीदने की लूट, ₹125 पर पहुंचा भाव

इलेक्ट्रिक वाहन के चार्जर बनाने वाली कंपनी को बंपर मुनाफा, शेयर खरीदने की लूट, ₹125 पर पहुंचा भाव

संक्षेप:

  • Servotech Power Systems: सर्वोटेक पावर सिस्टम्स लिमिटेड के शेयर आज बुधवार को फोकस में हैं। कंपनी के शेयर आज कारोबार के दौरान 5% तक चढ़कर 125.44 रुपये के इंट्रा डे हाई पर पहुंच गए।

Jul 31, 2024 04:40 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Servotech Power Systems Q1 FY2024-25 Results: सर्वोटेक पावर सिस्टम्स लिमिटेड के शेयर आज बुधवार को फोकस में हैं। कंपनी के शेयर आज कारोबार के दौरान 5% तक चढ़कर 125.44 रुपये के इंट्रा डे हाई पर पहुंच गए। शेयरों में इस तेजी के पीछे जून तिमाही के नतीजे हैं। दरअसल, सर्वोटेक पावर सिस्टम्स लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 9 प्रतिशत बढ़कर 4.48 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी बयान के अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में उसका मुनाफा 4.10 करोड़ रुपये था। कुल रेवेन्यू सालाना आधार पर 79.81 करोड़ रुपये से बढ़कर 112.44 करोड़ रुपये हो गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

18% बढ़ा मुनाफा

एकल आधार पर कंपनी का मुनाफा 18 प्रतिशत बढ़कर 4.74 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल-जून अवधि में 4.04 करोड़ रुपये था। पहली तिमाही में राजस्व 43 प्रतिशत बढ़कर 97.75 करोड़ रुपये हो गया। यह पिछले साल समान तिमाही में 68.39 करोड़ रुपये था।

ये भी पढ़ें:LPG सिलेंडर से क्रेडिट कार्ड तक... 1 अगस्त से होंगे बड़े बदलाव, आपकी जेब पर असर

कंपनी ने क्या कहा

संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक रमन भाटिया ने कहा, ‘‘ हमने वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया। हम अपने बिक्री तथा विपणन प्रयासों का भी विस्तार कर रहे हैं। हम कंपनी के भविष्य को लेकर उत्साहित हैं...’’ बता दें कि एनएसई-लिस्टेड सर्वोटेक पावर सिस्टम्स इलेक्ट्रिक वाहन (EV) चार्जर, सोलर सॉल्यूशन तथा ‘पावर-बैकअप’ सॉल्यूशन की प्रमुख मैन्युफैक्चरर है।

ये भी पढ़ें:₹1 से बढ़कर ₹31 पर आया पावर शेयर, कर्ज फ्री कंपनी, LIC के पास हैं 10 करोड़ शेयर

शेयरों के हाल

सर्वोटेक पावर सिस्टम्स लिमिटेड के शेयर महीनेभर में 40% तक चढ़ गए। छह महीने में 36% और इस साल YTD में यह शेयर 60% तक चढ़ गया है। पांच साल में यह शेयर 4,820.63% चढ़ा है। इस दौरान इसकी कीमत 2 रुपये से बढ़कर वर्तमान प्राइस तक पहुंच गई है। इसका 52 वीक का हाई प्राइस 129.81 रुपये और 52 वीक का लो प्राइस 69.50 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 2,764.01 करोड़ रुपये है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani
वर्तिका तोलानी को फिल्मी दुनिया और फिल्मों की बातें करते-करते पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। उन्होंने साल 2019 में ईएमआरसी, डीएवीवी (इंदौर) से पहले इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी किया और फिर दैनिक भास्कर से अपने करियर की शुरुआत की। दैनिक भास्कर के बाद अमर उजाला और अब लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। लाइव हिन्दुस्तान में वर्तिका सेलेब्स के इंटरव्यू लेती हैं, खबरें लिखती हैं और फिल्म/वेब सीरीज की समीक्षा करती हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।