Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Eternal share jm financial sees 15 percent upside buy rating what reason behind know here
इस शेयर में अभी और 15% उछाल का अनुमान, ब्रोकरेज ने कहा- खरीद लो

इस शेयर में अभी और 15% उछाल का अनुमान, ब्रोकरेज ने कहा- खरीद लो

संक्षेप:

Eternal share price: घरेलू ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल ने इटरनल के शेयर के लिए अपनी 'खरीदें' रेटिंग दोहराई है। इसके साथ ही 400 रुपये प्रति शेयर का संशोधित टारगेट प्राइस निर्धारित किया है। आपको बता दें कि इटरनल को पहले जोमैटो के नाम से जाना जाता था।

Oct 09, 2025 02:53 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Eternal share: ऑनलाइन फूड डिलीवर करने वाले प्लेटफॉर्म इटरनल (पूर्व में जोमैटो) के शेयर को लेकर एक्सपर्ट बुलिश हैं। घरेलू ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल ने इटरनल के शेयर के लिए अपनी 'खरीदें' रेटिंग दोहराई है। इसके साथ ही 400 रुपये प्रति शेयर का संशोधित टारगेट प्राइस निर्धारित किया है। इससे मौजूदा बाजार मूल्य 345 रुपये से 15 प्रतिशत की संभावित बढ़त के संकेत मिल रहे हैं। बता दें कि शेयर गुरुवार को ट्रेडिंग के दौरान 347.50 रुपये तक पहुंच गया। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई है। शेयर के 52 हफ्ते का लो 189.60 रुपये है। शेयर का यह भाव अप्रैल 2025 में था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या कहा ब्रोकरेज ने?

ब्रोकरेज का कहना है कि इटरनल फिलहाल भारतीय डिजिटल बिजनेस सेक्टर में अपनी अलग लीग में खेल रहा है और इसके दोनों प्रमुख वर्टिकल-फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स, तेजी से मजबूत हो रहे हैं। ब्रोकरेज की रिपोर्ट में इटरनल की क्विक कॉमर्स यूनिट ब्लिंकिट को कंपनी की ग्रोथ का इंजन बताया गया है।

बाजार हिस्सेदारी में बढ़ोतरी का अनुमान

ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल का अनुमान है कि ब्लिंकिट निकट भविष्य में बाजार हिस्सेदारी में बड़ी बढ़ोतरी जारी रखेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, ब्लिंकिट हर तिमाही में 200 से 250 नए डार्क स्टोर जोड़ रहा है, जिससे उसकी सप्लाई चेन तेजी से विस्तार कर रही है। ब्रोकरेज का कहना है कि यह विस्तार कंपनी को प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त दिला रहा है, खासतौर पर ऐसे समय में जब अन्य खिलाड़ी मुनाफे पर ध्यान देने के लिए विस्तार की रफ्तार धीमी कर रहे हैं।

फूड डिलीवरी मार्जिन कितना रहने का अनुमान

ब्रोकरेज को उम्मीद है कि जोमैटो का फूड डिलीवरी मार्जिन 5-6 प्रतिशत की स्थायी सीमा में बना रहेगा। सब्सक्रिप्शन ऑर्डर्स पर न्यूनतम ऑर्डर वैल्यू (MOV) घटाने के प्रभाव को प्लेटफॉर्म शुल्क में बढ़ोतरी से संतुलित किया जा सकता है। इससे कंपनी की लाभप्रदता पर नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,