Zomato वाले दीपिंदर गोयल का CEO पद से इस्तीफा, कंपनी को हुआ है तगड़ा मुनाफा

Jan 21, 2026 04:42 pm ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Eternal Q3 Result: इटरनल (Zomato की पेरेंट कंपनी) के फाउंडर और ग्रुप CEO दीपिंदर गोयल ने एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने शेयरधारकों को चिट्ठी लिखकर बताया है कि वह अब ग्रुप CEO की भूमिका से हटेंगे।

Zomato वाले दीपिंदर गोयल का CEO पद से इस्तीफा, कंपनी को हुआ है तगड़ा मुनाफा

Deepinder Goyal Resigns: इटरनल (Zomato की पेरेंट कंपनी) के फाउंडर और ग्रुप CEO दीपिंदर गोयल ने एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने शेयरधारकों को चिट्ठी लिखकर बताया है कि वह अब ग्रुप CEO की भूमिका से 1 फरवरी 2026 से हटेंगे। हालांकि, वह कंपनी से पूरी तरह अलग नहीं होंगे और शेयरहोल्डर्स की मंजूरी के बाद वाइस चेयरमैन के तौर पर इटरनल से जुड़े रहेंगे। उनकी जगह अब अलबिंदर ढिंडसा को इटरनल का नया ग्रुप CEO बनाया जाएगा। कंपनी ने साफ किया है कि यह बदलाव एक सोची-समझी रणनीति के तहत किया जा रहा है ताकि मैनेजमेंट और भविष्य की योजनाओं पर बेहतर फोकस किया जा सके। बता दें कि कंपनी के शेयर आज कारोबार के दौरान 6 पर्सेंट तक चढ़ गए थे। इसका बंद प्राइस 283.40 रुपये रहा। बता दें कि दिसंबर तिमाही में कंपनी को तगड़ा मुनाफा हुआ है।

दीपिंदर गोयल ने क्या कहा

अपने फैसले की वजह बताते हुए दीपिंदर गोयल ने कहा कि हाल के समय में उनका रुझान कुछ नए और अलग तरह के आइडियाज की तरफ बढ़ा है, जिनमें काफी ज्यादा जोखिम और प्रयोग शामिल हैं। गोयल के मुताबिक, इस तरह के प्रयोग किसी लिस्टेड यानी शेयर बाजार में दर्ज कंपनी के दायरे में रहकर करना सही नहीं होता। उन्होंने कहा कि ये नए आइडियाज इटरनल की मौजूदा रणनीति का हिस्सा नहीं हैं और इन्हें कंपनी के बाहर रहकर आगे बढ़ाना ज्यादा बेहतर रहेगा। इसी वजह से उन्होंने CEO की जिम्मेदारी छोड़ने का फैसला किया है, ताकि वह नए प्रयोगों पर खुलकर काम कर सकें।

मुनाफे में कंपनी

फूड डिलिवरी कंपनी इटरनल ने 21 जनवरी 2026 को अक्टूबर से दिसंबर तिमाही (Q3) के शानदार नतीजे घोषित किए। कंपनी ने दिसंबर तिमाही में ब्लिंकइट और क्विक कॉमर्स सेगमेंट में निरंतर गति के दम पर मजबूत वृद्धि दर्ज की। कंपनी का वित्त वर्ष 2025-26 की अक्टूबर से दिसंबर तिमाही का शुद्ध लाभ पिछले वर्ष की इसी तिमाही के ₹59 करोड़ की तुलना में 73% बढ़कर ₹102 करोड़ हो गया। वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में कंपनी के मुख्य परिचालन से राजस्व में 201% की वृद्धि दर्ज की गई और यह ₹16,315 करोड़ तक पहुंच गया, जबकि एक वर्ष पहले इसी अवधि में यह ₹5,405 करोड़ था।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak

वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,
;;;