7% उछल पड़ा यह पेनी स्टॉक, एक साथ चार ब्रोकरेज बुलिश, ₹85 तक जा सकता है भाव

Deepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड (Equitas SFB) के शेयरों में शु्क्रवार को तूफानी तेजी देखी गई
  • इस शेयर पर चार ब्रोकरेज फिदा हैं
  • मोतीलाल ओसवाल की बात करें तो 85 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है
7% उछल पड़ा यह पेनी स्टॉक, एक साथ चार ब्रोकरेज बुलिश, ₹85 तक जा सकता है भाव

शेयर बाजार में लिस्टेड इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड (Equitas SFB) के शेयरों में शु्क्रवार को तूफानी तेजी देखी गई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यह शेयर 7% से ज्यादा उछलकर 52 हफ्ते के हाई के करीब पहुंच गया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई पर शेयर इंट्रा-डे में 76.15 रुपये तक पहुंच गया। वहीं, शेयर के 52 हफ्ते का हाई 76.90 रुपये है। यह भाव इसी साल 9 जून को था। हालांकि, अभी शेयर को लेकर ब्रोकरेज बुलिश नजर आ रहे हैं।

क्या है ब्रोकरेज के टारगेट प्राइस?

सिस्टेमैटिक्स (Systematix) ने इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग और ₹80 का टारगेट दिया है। वहीं, एमके ग्लोबल (Emkay Global) ने शेयर खरीदने की सलाह देते हुए ₹75 का टारगेट प्राइस दिया है। इसके अलावा, JM फाइनेंशियल ने कंपनी ने पहले के ₹65 के टारगेट को बदलकर ₹77 का नया लक्ष्य सुझाया है। मोतीलाल ओसवाल की बात करें तो 85 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है।

किस ब्रोकरेज ने क्या कहा?

ब्रोकरेज सिस्टेमैटिक्स के मुताबिक कंपनी के मैनेजमेंट ने लीडरशिप के बने रहने को लेकर भरोसा दिलाया है। MD और CEO PN वासुदेवन ने बैंक का नेतृत्व जारी रखने की इच्छा जताई है। RBI के नियमों के तहत पांच साल का और कार्यकाल मिल सकता है और तीन साल का एक्सटेंशन पहले ही मंजूर हो चुका है।

इसके साथ ही ब्रोकरेज ने कहा, “बैंक ने संकेत दिया है कि वह यूनिवर्सल बैंकिंग लाइसेंस लेने की जल्दी में नहीं है और अगले 23 क्वार्टर में रेगुलेटरी भरोसा बढ़ने के बाद ही आवेदन पर दोबारा विचार करने की संभावना है।” वहीं, एमके ग्लोबल (Emkay Global) ने कहा कि बैंक का डाइवर्सिफाइड लोन पोर्टफोलियो और ग्रॉस NPA रेश्यो का 3% से कम होना उसे यूनिवर्सल बैंक लाइसेंस के लिए अप्लाई करने के काबिल बनाता है।

इसके अलावा, JM फाइनेंशियल ने कहा कि बेहतर फंडिंग प्रोफाइल और बेहतर ऑपरेटिंग लेवरेज से कमाई की संभावना बेहतर होती है जिससे कमाई का अनुमान बढ़ाने और हाई वैल्यूएशन की गुंजाइश बनती है। इसके साथ ही, डिपॉजिट जुटाने और मुनाफे के लक्ष्यों को हासिल करने पर नजर रखना जरूरी है। कंपनी ने पहले के ₹65 के लक्ष्य को बदलकर ₹77 का नया लक्ष्य सुझाया है।

मार्च तिमाही के नतीजे

इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक के मार्च तिमाही नतीजे की बात करें तो ₹213 करोड़ का मुनाफा हुआ है। यह अब तक का सबसे ज्यादा तिमाही मुनाफा है। यह साल-दर-साल (Y-o-Y) आधार पर 406 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। पिछली तिमाही के मुकाबले 136 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) तिमाही आधार पर 57 बेसिस पॉइंट्स बढ़कर 7.29 प्रतिशत हो गया। बैंक ने बताया कि नेट इनकम में साल-दर-साल 18 प्रतिशत और तिमाही-दर-तिमाही 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,