Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़EPFO retirement body ready to undergo massive revamp with new portal AI features detail here
EPFO की बड़ी तैयारी, पीएफ खाताधारकों के लिए बदलने वाला है बहुत कुछ

EPFO की बड़ी तैयारी, पीएफ खाताधारकों के लिए बदलने वाला है बहुत कुछ

संक्षेप:

ईपीएफओ के अंशधारक इस साल अप्रैल तक यूपीआई के जरिये अपनी भविष्य निधि से निकासी कर सकेंगे और वह राशि सीधे उनके बैंक खातों में पहुंच जाएगी। योजना में सदस्यों का कुछ हिस्सा न्यूनतम राशि के रूप में सुरक्षित रहेगा।

Jan 22, 2026 07:39 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) से जुड़े कर्मचारियों के लिए बहुत कुछ बदलने जा रहा है। ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि ईपीएफओ अपने कामकाज को पूरी तरह मोडिफाई करने वाला है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक EPFO 3.0 पर काम तेज कर दिया गया है। रिपोर्ट में एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि EPFO 3.0 के तहत नया पोर्टल और नया बैकएंड सॉफ्टवेयर विकसित किया जाएगा। इसके जरिए आने वाले 10 वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखकर काम किया जा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कोर बैंकिंग सॉल्यूशन पर फोकस

EPFO 3.0 की सबसे अहम विशेषता कोर बैंकिंग सॉल्यूशन (CBS) होने वाली है। इसके जरिए EPFO भी बैंकों की तरह केंद्रीकृत तरीके से काम करेगा। इसका फायदा यह होगा कि कोई भी सदस्य देश के किसी भी हिस्से से अपनी समस्या का समाधान करा सकेगा। इसका मतलब ये है कि बिना अपने मूल कार्यालय पर निर्भर हुए समाधान होगा। EPFO 3.0 में AI-पावर्ड भाषा टूल्स को शामिल किया जाएगा। इसके लिए सरकार की AI आधारित भाषा अनुवाद प्लेटफॉर्म ‘भाषिणी’ का उपयोग किया जाएगा। इसके जरिए भाषिणी अपनी स्थानीय भाषा में सेवाओं का लाभ उठा सकें। नए लेबर कोड्स के लागू होने के बाद EPFO का दायरा संगठित क्षेत्र के साथ-साथ असंगठित, गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर्स तक भी बढ़ेगा। भविष्य में EPFO को गिग वर्कर्स के रिटायरमेंट फंड के प्रबंधन की जिम्मेदारी भी मिल सकती है।

अप्रैल से यूपीआई की सुविधा

ईपीएफओ के अंशधारक इस साल अप्रैल तक यूपीआई के जरिये अपनी भविष्य निधि से निकासी कर सकेंगे और वह राशि सीधे उनके बैंक खातों में पहुंच जाएगी।इस योजना में सदस्यों का कुछ हिस्सा न्यूनतम राशि के रूप में सुरक्षित रहेगा, जबकि शेष राशि सीधे उनके बैंक खाते में स्थानांतरित की जा सकेगी। ईपीएफओ सदस्य अपनी कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) से अपने यूपीआई पिन का इस्तेमाल कर सुरक्षित लेनदेन कर सकेंगे। धनराशि बैंक खाते में आने के बाद इलेक्ट्रॉनिक भुगतान, एटीएम या डेबिट कार्ड से इस्तेमाल की जा सकेगी।

फिलहाल ईपीएफओ सदस्यों को भविष्य निधि से निकासी के लिए आवेदन करना पड़ता है, जो समय लेने वाली प्रक्रिया है। स्वचालित निपटान प्रक्रिया के तहत आवेदन देने के तीन दिन के भीतर धनराशि खाते में आती है। इस तरीके से निकासी की सीमा पहले एक लाख रुपये थी लेकिन उसे बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दिया गया है। इससे सदस्य बीमारी, शिक्षा, विवाह और घर खरीद जैसी जरूरतों के लिए तीन दिन के भीतर ही वित्तीय सहायता पा सकेंगे।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,