PF पर आने वाला है फैसला, 2 मार्च को होने वाली है अहम बैठक

Feb 17, 2026 06:34 pm ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के करोड़ों सब्सक्राइबर्स के लिए अच्छी खबर है। लगातार तीसरे साल पीएफ जमा पर 8.25% ब्याज दर बरकरार रहने की संभावना है।

PF पर आने वाला है फैसला, 2 मार्च को होने वाली है अहम बैठक

EPFO Latest News: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के करोड़ों सब्सक्राइबर्स के लिए अच्छी खबर है। लगातार तीसरे साल पीएफ जमा पर 8.25% ब्याज दर बरकरार रहने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक चालू वित्त वर्ष के लिए भी यही दर रखी जा सकती है। इस पर अंतिम फैसला 2 मार्च को होने वाली सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज़ (CBT) की बैठक में लिया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो कर्मचारियों को अपने रिटायरमेंट फंड पर स्थिर और आकर्षक रिटर्न मिलता रहेगा।

क्या है डिटेल

सूत्र बताते हैं कि EPFO के पास इस साल निवेश से पर्याप्त सरप्लस है, जिससे 8.25% ब्याज देना संभव है। हालांकि आने वाले वर्षों में रिटर्न कम होने की आशंका या नए निवेश विकल्पों की जरूरत पर भी विचार करना पड़ सकता है। फिलहाल EPFO का कुल कॉर्पस 28 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। संगठन अपने नए फंड का 45-65% सरकारी प्रतिभूतियों में, 20-45% अन्य डेट इंस्ट्रूमेंट्स में, 5-15% इक्विटी (ETF के जरिए) और करीब 5% शॉर्ट टर्म डेट में निवेश करता है।

EPFO एक ‘इंटरेस्ट स्टेबिलाइजेशन रिजर्व फंड’ पर भी काम कर रहा है, जिससे बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद सब्सक्राइबर्स को स्थिर ब्याज दर दी जा सके। इससे भविष्य में ब्याज दरों में अचानक कटौती या बड़े उतार-चढ़ाव की संभावना कम होगी। संगठन की कोशिश है कि लंबी अवधि में पीएफ निवेशकों का भरोसा बना रहे और रिटायरमेंट सेविंग्स सुरक्षित हाथों में रहें।

पिछली बैठक 15 अक्टूबर 2025 को हुई थी

EPFO का सर्वोच्च निर्णय लेने वाला निकाय केंद्रीय न्यासी बोर्ड ईपीएफओ, उन्नत श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया है करते हैं। पिछली बैठक 15 अक्टूबर 2025 को हुई थी, जिसमें पीएफ निकासी को आसान बनाने से जुड़े कई सुधारों का ऐलान हुआ था। इस बार भी उम्मीद है कि वेबसाइट के टेक्नोलॉजी अपग्रेड, तेज क्लेम सेटलमेंट और आसान ट्रांजैक्शन जैसे कदमों पर फैसला हो सकता है। हालांकि बैठक का आधिकारिक एजेंडा अभी जारी नहीं किया गया है।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak

वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,
;;;