बाजार में भूचाल के बीच भी रॉकेट बना यह शेयर, 972 करोड़ रुपये के मिले हैं 2 प्रोजेक्ट्स
एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स के शेयर रॉकेट बन गए हैं। कंपनी के शेयर सोमवार को BSE में 13% से अधिक के उछाल के साथ 198.65 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों में यह उछाल 2 बड़े कॉन्ट्रैक्ट्स मिलने से आया है। इन प्रोजेक्ट्स की वैल्यू 972 करोड़ रुपये है।

घरेलू मार्केट में भूचाल के बीच एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स लिमिटेड के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स के शेयर सोमवार को BSE में 13 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 198.65 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों में यह उछाल 2 बड़े इंजीनियरिंग, प्रेक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन (EPC) कॉन्ट्रैक्ट्स मिलने से आया है। इन प्रोजेक्ट्स की कंबाइंड वैल्यू 972 करोड़ रुपये है। एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स के शेयर पिछले एक महीने में 30 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स, वॉटर सप्लाई एंड मैनेजमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी है।
कंपनी को मिले कॉन्ट्रैक्ट्स के डीटेल्स
एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स लिमिटेड को यह दोनों कॉन्ट्रैक्ट्स स्वच्छ महाराष्ट्र मिशन डायरेक्टोरेट से मिले हैं। कंपनी को मिला पहला कॉन्ट्रैक्ट 587.21 करोड़ रुपये का है, जिसमें कैटेगरी-1 के तहत 120.50 मिलियन लीटर्स प्रतिदिन (MLC) कैपेसिटी के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) का डिवेलपमेंट शामिल है। एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स को मिला दूसरा ऑर्डर 384.98 करोड़ रुपये का है, इसमें कैटेगरी-2 के तहत 121.10 MLD कैपेसिटी के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का डिवेलपमेंट शामिल है। इन दोनों प्रोजेक्ट्स को 24 महीने के भीतर पूरा किया जाना है। यह प्रोजेक्ट्स स्वच्छ भारत मिशन (अर्बन) 2.0 इनीशिएटिव का हिस्सा हैं, जिसका मकसद सीवेज ट्रीटमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना है। दोनों प्रोजेक्ट्स इंजीनियरिंग, प्रेक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) बेसिस पर पूरे किए जाएंगे।
6 महीने में 19% लुढ़क गए हैं एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स के शेयर
एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स लिमिटेड के शेयर पिछले 6 महीने में 19 पर्सेंट टूट गए हैं। कंपनी के शेयर 13 अक्टूबर 2025 को 246.53 रुपये पर थे। एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स के शेयर 13 मार्च 2026 को 198.65 रुपये पर जा पहुंचे हैं। इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में करीब 2 पर्सेंट की गिरावट देखने को मिली है। एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स लिमिटेड के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 306.30 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 135 रुपये है। एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स का आईपीओ दांव लगाने के लिए 22 नवंबर 2024 को खुला था और यह 26 नवंबर तक ओपन रहा। आईपीओ में कंपनी के शेयर का दाम 148 रुपये था।
650 करोड़ रुपये तक था IPO का साइज
एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स लिमिटेड के आईपीओ का टोटल साइज 650 करोड़ रुपये तक का था। एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स का आईपीओ टोटल 89.9 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों की कैटेगरी में 24.48 गुना दांव लगा था, जबकि एंप्लॉयीज का कोटा 37.77 गुना सब्सक्राइब हुआ था। एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स लिमिटेड के आईपीओ में क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स का कोटा 157.05 गुना सब्सक्राइब हुआ है, जबकि गैर संस्थागत निवेशकों की कैटेगरी में 153.8 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है।
लेखक के बारे में
Vishnu Soniविष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ
हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी
दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल
प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी
विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।
पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है।
वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर
चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद
विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग,
ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते
हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।


