50 रुपये के पार पहुंचा एनर्जी शेयर, एक्सपर्ट बोले- और चढ़ेगा, ईरान-अमेरिका वॉर से कनेक्शन

Apr 16, 2026 07:58 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

सुजलॉन एनर्जी के शेयर 50 रुपये के पार जा पहुंचे हैं। जेएम फाइनेंशियल ने सुजलॉन एनर्जी के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज हाउस ने कंपनी के शेयरों के लिए 64 रुपये का टारगेट दिया है।

50 रुपये के पार पहुंचा एनर्जी शेयर, एक्सपर्ट बोले- और चढ़ेगा, ईरान-अमेरिका वॉर से कनेक्शन

सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में पिछले कुछ दिनों में जबरदस्त तेजी आई है। सुजलॉन एनर्जी के शेयर 50 रुपये के पार जा पहुंचे हैं। पिछले 5 दिन में कंपनी के शेयर 12 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। वहीं, इस साल 30 मार्च के बाद से अब तक सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में 27 पर्सेंट से ज्यादा तेजी देखने को मिली है। रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी के शेयर गुरुवार को BSE में 2 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 50.26 रुपये पर बंद हुए हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि मौजूदा लेवल से सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में और तेजी देखने को मिल सकती है।

30% और चढ़ सकते हैं सुजलॉन एनर्जी के शेयर
ब्रोकरेज हाउस जेएम फाइनेंशियल का मानना है कि मौजूदा लेवल से सुजलॉन एनर्जी के शेयर 30 पर्सेंट और उछल सकते हैं। सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में यह उछाल बुधवार को क्लोजिंग लेवल से आ सकता है। कंपनी के शेयर बुधवार को 49.13 रुपये पर बंद हुए थे। घरेलू ब्रोकरेज हाउस जेएम फाइनेंशियल ने रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी सुजलॉन एनर्जी को ईरान-अमेरिका वॉर का ‘अनइंटेंडेड बेनेफिशियरी’ (अचानक से फायदा पाने वाला) बताया है। जेएम फाइनेंशियल ने सुजलॉन एनर्जी पर बाय रेटिंग बनाए रखी है। यानी, कंपनी के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज हाउस ने कंपनी के शेयरों के लिए 64 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।

सुजलॉन एनर्जी को कैसे हो सकता है फायदा
ब्रोकरेज हाउस जेएम फाइनेंशियल ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट में लिखा है कि अल निनो ईयर में गर्म और उमस से भरी शामों में पीक पावर डिमांड, सोलर ऑवर डिमांड जैसी ही होती है। ऐसे में रात में सप्लाई पर और ज्यादा दबाव होता है, खासकर तब जबकि 80GW सोलर जेनरेशन उपलब्ध न हो। ब्रोकरेज हाउस ने अपनी रिपोर्ट में कहा है, 'नॉन-सोलर घंटों के दौरान जब पीक डिमांड बढ़ती है तो गैस, हाइड्रो और फ्लेक्सिबल कोल से होने वाला वेरिएबल जेनरेशन, सोलर जेनरेशन लॉस की भरपाई कर देता है।' ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि मिडिल ईस्ट संकट की वजह से गैस आधारित जेनरेशन 8-10 GW से घटकर सिर्फ 2 गीगावॉट पहुंच गया है। इसके अलावा, इस गर्मी में हाइड्रो एनर्जी में भी बड़ी कमी देखने को मिल सकती है। ऐसी स्थिति में विंड एनर्जी बेहद महत्वपूर्ण हो सकती है और यह शाम के दौरान भी उपलब्ध होती है। ब्रोकरेज हाउस ने बताया है कि हवा की रफ्तार अक्सर दोपहर बाद, शाम और बिल्कुल सुबह बढ़ जाती है, इस समय सोलर जेनरेशन बहुत कम या जीरो होता है।

5 साल में 1056% चढ़ गए हैं सुजलॉन एनर्जी के शेयर
सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) के शेयर पिछले पांच साल में 1056 पर्सेंट उछल गए हैं। रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी सुजलॉन एनर्जी के शेयर 16 अप्रैल 2021 को 4.36 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 16 अप्रैल 2026 को 50.26 रुपये पर जा पहुंचे हैं। सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में पिछले 4 साल में 390 पर्सेंट की तेजी आई है। तीन साल में कंपनी के शेयर 534 पर्सेंट उछल गए हैं। सुजलॉन एनर्जी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 74.30 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 38.17 रुपये है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,