दनादन 3 बार बांटे बोनस शेयर, 8317% चढ़ गया शेयर, रिन्यूएबल एनर्जी से जुड़ा है कंपनी का कारोबार

Vishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

रिन्यूएबल एनर्जी बिजनेस से जुड़ी कंपनी केपीआई ग्रीन एनर्जी के शेयर पिछले 5 साल में 8317% उछल गए हैं। मल्टीबैगर कंपनी ने पिछले 3 साल में अपने शेयरधारकों को दनादन 3 बोनस शेयर बांटे हैं।

दनादन 3 बार बांटे बोनस शेयर, 8317% चढ़ गया शेयर, रिन्यूएबल एनर्जी से जुड़ा है कंपनी का कारोबार

रिन्यूएबल एनर्जी से जुड़ी कंपनी केपीआई ग्रीन एनर्जी ने 5 साल में ही अपने शेयरधारकों को मालामाल कर दिया है। केपीआई ग्रीन एनर्जी ने पिछले 5 साल में अपने निवेशकों को 8317 पर्सेंट का बंपर रिटर्न दिया है। सोलर और विंड एनर्जी बिजनेस से जुड़ी केपीआई ग्रीन एनर्जी के शेयर इस अवधि में 5 रुपये से बढ़कर 437 रुपये के पार पहुंच गए हैं। मल्टीबैगर कंपनी ने पिछले 3 साल में अपने शेयरधारकों को दनादन बोनस शेयर बांटे हैं। केपीआई ग्रीन एनर्जी ने 3 साल में 3 बार बोनस शेयर का तोहफा दिया है।

8317% उछल गए हैं कंपनी के शेयर
रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी केपीआई ग्रीन एनर्जी के शेयर पिछले पांच साल में 8317 पर्सेंट चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर 28 मई 2021 को 5.20 रुपये पर थे। केपीआई ग्रीन एनर्जी के शेयर 27 मई 2026 को BSE में 435.25 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले चार साल में कंपनी के शेयरों में 813 पर्सेंट की तूफानी तेजी देखने को मिली है। हालांकि, पिछले एक साल में कंपनी के शेयर 6 पर्सेंट से अधिक टूट गए हैं। केपीआई ग्रीन एनर्जी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 562.60 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 335.80 रुपये है।

दनादन 3 बार बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी
रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी केपीआई ग्रीन एनर्जी अपने शेयरधारों को पिछले 3 साल में दनादन 3 बार बोनस शेयर का तोहफा दे चुकी है। केपीआई ग्रीन एनर्जी ने जनवरी 2023 में 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए हैं। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा है। केपीआई ग्रीन एनर्जी ने फरवरी 2024 में 1:2 के रेशियो में बोनस शेयर बांटे। यानी, कंपनी ने हर 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया। केपीआई ग्रीन एनर्जी ने अपना पिछला बोनस शेयर 1:2 के रेशियो में जनवरी 2025 में दिया है। केपीआई ग्रीन एनर्जी का मार्केट कैप बुधवार 27 मई को 8500 करोड़ रुपये को पार कर गया है।

2 टुकड़े में शेयर भी बांट चुकी है कंपनी
मल्टीबैगर कंपनी केपीआई ग्रीन एनर्जी (KPI Green Energy) अपने शेयर का भी बंटवारा कर चुकी है। केपीआई ग्रीन एनर्जी ने अपने शेयर को दो टुकड़ों में बांटा है। रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी ने जुलाई 2024 में 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 5-5 रुपये फेस वैल्यू वाले 2 शेयरों में बांटा। मार्च 2026 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 49.49 पर्सेंट है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 50.51 पर्सेंट है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,