वाराणसी में मिला ऑर्डर तो 17% उछल पड़ा यह शेयर, ₹400 की ओर बढ़ेगा भाव?
मुख्य बातें
- EMS लिमिटेड को UP जल निगम (अर्बन), वाराणसी से सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी (L-1) का दर्जा मिला है
- सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यह शेयर करीब 17% उछलकर ₹340.35 प्रति शेयर के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया

EMS share price: वेस्ट मैनेजमेंट की कंपनी EMS लिमिटेड के शेयर में सोमवार को तूफानी तेजी देखी गई। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यह शेयर करीब 17% उछलकर ₹340.35 प्रति शेयर के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। शेयर में यह तेजी ऐसे समय में आई जब कंपनी को UP जल निगम (अर्बन) से बड़ा ऑर्डर मिला है। आइए डिटेल जान लेते हैं।
ऑर्डर की डिटेल?
EMS लिमिटेड को UP जल निगम (अर्बन), वाराणसी से सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी (L-1) का दर्जा मिला है। यह दर्जा वाराणसी नगर निगम के चार वार्ड- शिवपुरवा, तुलसीपुर, बिरदोपुर और काजीपुरा में सीवर नेटवर्क और घरों में कनेक्शन बनाने के काम के लिए मिला है। ये वार्ड सीवरेज इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए पहचाने गए 18 समस्याग्रस्त वार्डों का हिस्सा हैं।
स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि इसका अनुमानित ऑर्डर वैल्यू (GST को छोड़कर) लगभग ₹10,284.76 लाख है। इस ऑर्डर की वैल्यू GST को छोड़कर लगभग ₹102.84 करोड़ है और इसे 24 महीनों के भीतर पूरा किया जाना है। काम के दायरे में टर्नकी आधार पर सर्वे, मिट्टी की जांच, डिजाइन और सीवर नेटवर्क बिछाने, जोड़ने और घरों में सीवर कनेक्शन देने के लिए सभी मटीरियल और लेबर की सप्लाई शामिल है। जानकारी के मुताबिक यह ऑर्डर एक घरेलू कंपनी से मिला है और यह रिलेटेड पार्टी ट्रांजैक्शन के दायरे में नहीं आता है।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
बोनान्जा के सीनियर टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट विराट जगत ने कहा कि EMS ने ₹290 मजबूत बुलिश रिवर्सल दिखाया है। शेयर अब ₹340–350 के आस-पास अहम रेजिस्टेंस एरिया की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने आगे कहा कि ₹350 के ऊपर लगातार बने रहने से ₹375 और ₹400 की ओर और तेजी आ सकती है। नीचे की तरफ, ₹315–320 के तुरंत सपोर्ट के तौर पर काम करने की उम्मीद है जबकि ₹300 एक अहम स्टॉप-लॉस लेवल बना हुआ है। कुल मिलाकर, आउटलुक पॉजिटिव बना हुआ है और ट्रेडर्स आने वाले हफ्तों में संभावित तेजी के लिए गिरावट पर खरीदारी करने पर विचार कर सकते हैं। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 655 रुपये है।
कंपनी के बारे में
EMS लिमिटेड एक मल्टी-डिसिप्लिनरी इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) कंपनी है जिसका हेडक्वार्टर नई दिल्ली में है। यह कंपनी पानी और वेस्टवॉटर कलेक्शन, ट्रीटमेंट और डिस्पोजल से जुड़ी टर्नकी सेवाओं में माहिर है। 1998 में स्थापित इस कंपनी ने भारत के कई राज्यों में पानी और वेस्टवॉटर इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े प्रोजेक्ट्स को पूरा करने का शानदार ट्रैक रिकॉर्ड बनाया है।
लेखक के बारे में
Deepak Kumarहिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।
और पढ़ें

