Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Emmvee Photovoltaic Power share jump after Jefferies sees 73 percent upside
73% चढ़ेगा पावर कंपनी का यह शेयर, खरीदने की मची लूट, अभी ₹200 से कम है दाम

73% चढ़ेगा पावर कंपनी का यह शेयर, खरीदने की मची लूट, अभी ₹200 से कम है दाम

संक्षेप:

जेफरीज ने इस स्टॉक के लिए ₹320 का टारगेट प्राइस दिया है, जो सोमवार के बंद भाव से करीब 73 फीसदी ज्यादा है। इस पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ और शेयरों में खरीदारी तेज हो गई। बता दें कि आज यह शेयर 199 रुपये पर बंद हुआ है।

Jan 06, 2026 05:11 pm ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Emmvee Photovoltaic Power Ltd Share: एमएमवी फोटोवोल्टिक पावर लिमिटेड के शेयरों में आज मंगलवार, 6 जनवरी को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। ब्रोकरेज फर्म जेफरीज द्वारा स्टॉक पर कवरेज शुरू करने और ‘बाय’ रेटिंग देने के बाद शेयर करीब 10 फीसदी तक चढ़ गए। जेफरीज ने इस स्टॉक के लिए ₹320 का टारगेट प्राइस दिया है, जो सोमवार के बंद भाव से करीब 73 फीसदी ज्यादा है। इस पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ और शेयरों में खरीदारी तेज हो गई। बता दें कि आज यह शेयर 199 रुपये पर बंद हुआ है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या है ब्रोकरेज की राय

जेफरीज का मानना है कि भारत में सोलर सेक्टर आने वाले सालों में तेज रफ्तार से बढ़ेगा। ब्रोकरेज के मुताबिक FY25 से FY28 के बीच देश में सोलर इंस्टॉलेशन करीब 24 फीसदी की सालाना दर से बढ़ सकता है। इससे घरेलू सोलर मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों को बड़ा फायदा मिलेगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि एमवी की शुरुआती दौर में हाई-एफिशिएंसी TOPCon टेक्नोलॉजी अपनाने की रणनीति, DCR से मिलने वाला मजबूत मुनाफा और कंपनी की मजबूत बैलेंस शीट इसे बाकी कंपनियों से आगे रखती है।

कंपनी के बारे में

एमवी भारत की दूसरी ऐसी कंपनी है, जिसने TOPCon सेल टेक्नोलॉजी को अपनाया है। सितंबर 2024 से कंपनी की 3 गीगावॉट क्षमता ऑपरेशनल हो चुकी है। इसके अलावा, एमवी ने जर्मनी के फ्राउनहोफर इंस्टीट्यूट के साथ मिलकर पीवी सेल प्रोसेस और इक्विपमेंट ऑप्टिमाइजेशन पर काम किया है। कंपनी की सेल मैन्युफैक्चरिंग लाइन जर्मनी से मंगाई गई है, जिसकी ऑपरेटिंग लागत चीन की समान मशीनों की तुलना में कम बताई जा रही है। हालांकि इंडस्ट्री का मुनाफा FY28 के बाद थोड़ा सामान्य होने की उम्मीद है, फिर भी जेफरीज को भरोसा है कि एमवी मीडियम टर्म में हाई-टीन्स ROCE बनाए रखेगी।

कंपनी फिलहाल अपनी क्षमता विस्तार पर तेजी से काम कर रही है। एमवी FY27 तक सेल कैपेसिटी को 8.9 GW और मॉड्यूल कैपेसिटी को 16.3 GW तक ले जाने की योजना में है। हाल ही में बेंगलुरु के सुलीबेले में स्थित यूनिट VI में 2.5 GW की नई सोलर मॉड्यूल लाइन शुरू की गई है, जिसके बाद कुल मॉड्यूल क्षमता बढ़कर 10.3 GW हो गई है। जेफरीज को उम्मीद है कि FY25-28 के दौरान कंपनी का EBITDA करीब 56 फीसदी CAGR से बढ़ेगा। फिलहाल शेयर करीब ₹193.53 पर ट्रेड कर रहा है, जो IPO प्राइस ₹217 से अब भी करीब 11 फीसदी नीचे है, लेकिन ब्रोकरेज के मुताबिक मौजूदा वैल्यूएशन आकर्षक हैं और यह स्टॉक अपने पीयर्स के मुकाबले करीब 50 फीसदी डिस्काउंट पर मिल रहा है।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak
वर्षा पाठक बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर करीब 2 साल से हिन्दुस्तान डिजिटल से जुड़ी हुई हैं। मूल रूप से मधुबनी (बिहार) की रहने वाली वर्षा लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें बिजनेस सेक्शन के अलग-अलग जॉनर की खबरों की समझ है। इसमें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी आदि शामिल हैं। करीब 7 साल से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय वर्षा ने यहां से पहले दैनिक भास्कर और नेटवर्क 18 में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। उन्हें रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। करियर की छोटी अवधि में ही वर्षा के काम की ना सिर्फ सराहना हुई है बल्कि सम्मानित भी किया गया है। वर्षा ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में डिप्लोमा की डिग्री ली। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,