
11 नवंबर को खुल रहा है सोलर सेक्टर कंपनी का IPO, प्राइस बैंड सेट, GMP पहुंचा ₹20
IPO News: देश की दिग्गज सोलर मॉड्यूल मैन्युफैक्चर कंपनी Emmvee Photovoltaic Power ने प्राइस बैंड का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने 206 रुपये से 217 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी का आईपीओ 11 नवंबर को खुल जाएगा।
IPO News: देश की दिग्गज सोलर मॉड्यूल मैन्युफैक्चर कंपनी Emmvee Photovoltaic Power ने प्राइस बैंड का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने 206 रुपये से 217 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी का आईपीओ 11 नवंबर को खुल जाएगा। रिटेल निवेशकों के पास 13 नवंबर तक दांव लगाना होगा। इस आईपीओ का इश्यू साइज 2900 करोड़ रुपये का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 9.88 करोड़ शेयर जारी करेगी। वहीं, ऑफर फार सेल के जरिए 3.48 करोड़ शेयर जारी करेगी।

क्या है लॉट साइज
रिटेल निवेशकों के लिए कंपनी 69 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से रिटेल निवेशकों को 14973 रुपये का दांव लगाना होगा। कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट 14 नवंबर 2025 को संभव है। कंपनी की बीएसई और एनएसई में लिस्टिंग 18 नवंबर प्रस्तावित है।
कौन से प्रमोटर्स बेच रहे हैं हिस्सा
कंपनी के प्रमोटर्स मंजुनाथा डोंथी और उनकी पत्नी सुधा 756.10 करोड़ रुपये के शेयर बेच रहे हैं। बता दें, फ्रेश इश्यू से जुटाए के पैसों का उपयोग कंपनी 1621 करोड़ रुपये लोन चुकाने के लिए करेगी। इसके अलावा जनरल कॉरपोरेट कारणों में फ्रेश इश्यू से जुटाए पैसों का उपयोग करती है।
वित्त स्थिति कैसी?
फाइनेंशियल ईयर 2025 में कंपनी का 369 करोड़ रुपये का प्रॉफिट रहा था। एक साल पहले कंपनी का प्रॉफिट 28.90 करोड़ रुपये रहा था। महज एक साल में कंपनी के प्रॉफिट में 13 गुना इजाफा हुआ है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का रेवन्यू 2335.60 करोड़ रुपये रहा है। रेवन्यू में भी 145 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।
GMP में तेजी
इंवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 20 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था। जोकि 9.22 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन की ओर संकेत दे रहा है।
जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है। वहीं, केफिन टेक्नोलॉजी को कंपनी ने आईपीओ के आईपीओ के लिए रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला जरूर करें।)





