Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Emirates nbd to invest 3 billion dollar in rbl bank for 60 percent stake largest fdi in financial services
यूएई के लेंडर ने RBL बैंक में खरीदी हिस्सेदारी, ₹280 के भाव पर डील फाइनल

यूएई के लेंडर ने RBL बैंक में खरीदी हिस्सेदारी, ₹280 के भाव पर डील फाइनल

संक्षेप:

वर्तमान में RBL बैंक में 22% हिस्सेदारी विदेशी निवेशकों की है, जो इस बड़े पूंजी निवेश के बाद घट जाएगी। शुक्रवार को आरबीएल बैंक के शेयर ₹299.70 पर बंद हुए। पिछले एक महीने में बैंक के शेयरों में 11% की बढ़त दर्ज की गई है।

Sat, 18 Oct 2025 08:08 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

प्राइवेट सेक्टर के आरबीएल बैंक में यूएई का दूसरा सबसे बड़ा लेंडर- एमिरेट्स NBD बैंक पीजेएससी बड़ी हिस्सेदारी खरीद रहा है। इसके लिए यूएई का लेंडर आरबीएल बैंक में 26,580 करोड़ रुपये (3 बिलियन डॉलर) निवेश पर सहमत हो गया है। यह निवेश प्रिफरेंशियल अलॉटमेंट के माध्यम से किया जाएगा, जिसमें प्रति शेयर ₹280 के भाव पर नई इक्विटी पूंजी जारी की जाएगी। ईटी की खबर के मुताबिक डील पर साइन किया जा चुका है। डील की प्रक्रिया में EY और JPMorgan सलाहकार की भूमिका निभा रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जानकारी के लिए बता दें कि वर्तमान में RBL बैंक में 22% हिस्सेदारी विदेशी निवेशकों की है, जो इस बड़े पूंजी निवेश के बाद घट जाएगी। शुक्रवार को आरबीएल बैंक के शेयर ₹299.70 पर बंद हुए। पिछले एक महीने में बैंक के शेयरों में 11% की बढ़त दर्ज की गई है जबकि साल की शुरुआत से अब तक शेयरों में 89% की तेजी आई है।

कितनी हिस्सेदारी मिलेगी?

इस डील के बाद एमिरेट्स NBD बैंक को आरबीएल बैंक की कुल विस्तारित इक्विटी पूंजी में लगभग 60% हिस्सेदारी मिलेगी। इस निवेश के साथ ही बैंक को 26% अतिरिक्त हिस्सेदारी के लिए ओपन ऑफर देना होगा। हालांकि, भारतीय बैंकिंग क्षेत्र में विदेशी स्वामित्व की अधिकतम सीमा 74% तय है। ऐसे में यदि यह ओपन ऑफर पूरी तरह से सब्सक्राइब हो जाता है तो एमिरेट्स NBD को अपने कुछ शेयर बेचने होंगे ताकि नियामकीय सीमा का पालन किया जा सके।

डील के बाद भी आरबीएल बैंक का प्रबंधन मौजूदा टीम के हाथ में रहेगा। हालांकि एमिरेट्स NBD बैंक बोर्ड के 50% सदस्यों का नियंत्रण संभालेगी जबकि शेष सीटें स्वतंत्र निदेशकों के पास होंगी। यह साझेदारी एमिरेट्स NBD की एशिया में उपस्थिति को मजबूत करेगी और भारत–मध्य पूर्व रेमिटेंस बाजार में उसकी स्थिति को और सुदृढ़ बनाएगी। बता दें कि भारत के लोग बड़ी संख्या में खाड़ी देश में रहते हैं।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।