4 दिन में 49% की तूफानी तेजी, रॉकेट सा उड़ रहा यह शेयर, कंपनी को मिली है बड़ी राहत

May 07, 2026 10:21 am ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

एम्बेसी डिवेलपमेंट्स के शेयर 20% की तूफानी तेजी के साथ 69.58 रुपये पर पहुंच गए हैं। 4 दिन में कंपनी के शेयरों में 49% से अधिक की तेजी आई है। एम्बेसी डिवेलपमेंट्स को दिवालियापन की कार्यवाही से राहत मिली है।

4 दिन में 49% की तूफानी तेजी, रॉकेट सा उड़ रहा यह शेयर, कंपनी को मिली है बड़ी राहत

एक बड़ी राहत के बाद एम्बेसी डिवेलपमेंट्स के शेयर रॉकेट सा उड़ रहे हैं। एम्बेसी डिवेलपमेंट्स के शेयर गुरुवार को BSE में 20 पर्सेंट की तूफानी तेजी के साथ 69.58 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 4 दिन में कंपनी के शेयरों में 49 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। वहीं, एक हफ्ते में एम्बेसी डिवेलपमेंट्स के शेयर 51 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। एम्बेसी डिवेलपमेंट्स को दिवालियापन की कार्यवाही (इंसॉल्वेंसी प्रोसिडिंग्स) से राहत मिली है।

क्या है पूरा मामला
एम्बेसी डिवेलपमेंट्स को नेशनल कंपनी लॉ अपेलिट ट्रिब्यूनल (NCLAT) से बड़ी राहत मिली है। NCLAT ने एक पिछले आदेश को रद्द कर दिया है, जिसमें कंपनी को कॉरपोरेट इनसॉल्वेंसी रेजॉलूशन प्रोसेस (CIRP) में शामिल किया गया था। रियल एस्टेट कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया है कि अपेलिट ट्रिब्यूनल ने नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT), नई दिल्ली की तरफ से 9 दिसंबर 2025 को पास किए गए उस आदेश को रद्द कर दिया है, जिसमें कंपनी के खिलाफ दिवालियापन की प्रक्रिया शुरू करने की अनुमति दी गई। आदेश रद्द होने के साथ ही कंपनी के खिलाफ शुरू किया गया कॉरपोरेट इनसॉल्वेंसी रेजॉलूशन प्रोसेस बंद हो गया है।

कंपनी ने बताया, कामकाज पर कोई असर नहीं
एम्बेसी डिवेलपमेंट्स (Embassy Developments) ने बताया है कि उसके कामकाज पर कोई असर नहीं पड़ा है और वह सामान्य हैं। कंपनी ने बताया है कि वित्त वर्ष 2025-26 में उसका ऑपरेशनल परफॉर्मेंस काफी मजबूत रहा है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 के दौरान 4600 करोड़ रुपये की प्री-सेल्स की बात कही है। चौथी तिमाही में कंपनी ने अब तक की सबसे ज्यादा तिमाही बुकिंग्स हासिल की हैं।

4 दिन में कंपनी के शेयरों में 49% की तेजी
एम्बेसी डिवेलपमेंट्स (Embassy Developments) के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। 4 दिन में कंपनी के शेयर 49 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। एम्बेसी डिवेलपमेंट्स के शेयर 4 मई 2026 को 46.50 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 7 मई 2026 को 69.58 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 127.90 रुपये है। वहीं, एम्बेसी डिवेलपमेंट्स के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 39.38 रुपये है। अगर पिछले एक साल की बात करें तो कंपनी के शेयरों में 25 पर्सेंट से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, पिछले 5 साल में कंपनी के शेयर 11 पर्सेंट से अधिक टूट गए हैं। एम्बेसी डिवेलपमेंट्स का मार्केट कैप गुरुवार को 9675 करोड़ रुपये के पार जा पहुंचा है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,