तेल की 'आग' में मस्क से लेकर अंबानी की दौलत ‘स्वाहा’, अडानी पर कैसे हो रही पैसों की बारिश?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • कच्चे तेल की कीमतों ने शेयर बाजारों को हिला के रख दिया है
  • दिग्गज कंपनियों के शेयरों में भी भूचाल आ गया है
  • एलन मस्क से लेकर मुकेश अंबानी तक के नेटवर्थ में गिरावट हो रही है

elon musk adani ambani
एलन मस्क, गौतम अडानी, मुकेश अंबानी

कच्चे तेल की आग से दुनिया भर के शेयर बजार झुलस रहे हैं। आम निवेशकों से लेकर बड़े अरबपतियों तक की संपत्ति इस आग में स्वाहा हो रही है। बुधवार को भारत के मुकेश अंबानी से लेकर अमेरिका के एलन मस्क तक के नेटवर्थ में भारी कमी दर्ज की गई है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स की ताजा रैंकिंग के मुताबिक मुकेश अंबानी का नेटवर्थ 1.26 अरब डॉलर घटकर 84.8 अरब डॉलर रह गया है।

दूसरी ओर भारत के सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी की दौलत में 3.58 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। उनका नेटवर्थ अब 112 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। अडानी के शेयरों में तेजी की वजह से उनका नेटवर्थ बढ़ा, जबकि रिलायंस के शेयर गिरने से अंबानी को नुकसान उठाना पड़ा। बता दें अडानी ग्रुप का बेंचमार्क स्टॉक अडानी एंटरप्राइजेज बुधवार को 5 प्रतिशत से अधिक चढ़कर 3104.20 रुपये पर बंद हुआ। जबकि, रिलायंस इंडस्ट्री के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

अमेरिकी शेयर मार्केट में हाहाकार, 3 दिन में 1,300 अंक टूटा डॉऊ जोंस

अमेरिकी शेयर बाजार में बुधवार, 9 सितंबर को लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिली। वॉल स्ट्रीट का बेंचमार्क इंडेक्स डॉऊ जोंस करीब 400 अंक और टूट गया, जिससे तीन कारोबारी दिनों में इसकी गिरावट करीब 1,300 अंक हो गई है। वहीं एसएंडपी 500 में 0.6% और नैस्डैक में 0.5% की गिरावट रही।

बता दें पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के साथ कच्चे तेल की कीमतों में तेजी जारी है। बुधवार को ब्रेंट क्रूड 101 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया। महंगे कच्चे तेल ने अमेरिकी शेयर बाजार के सेंटीमेंट को भी कमजोर किया है।

किस अरबपति को कितना हुआ नुकसान

अमेरिकी शेयर मार्केट में गिरावट के चलते सबसे बड़ा नुकसान एलन मस्क को हुआ है। उनकी संपत्ति में 30.4 अरब डॉलर की कमी दर्ज की गई है। अब उनका नेटवर्थ 908 अरब डॉलर ही रह गया है।

इनके अलावा लैरी पेज को 5.88 अरब डॉलर, जेफ बेजोस को 4.22 अरब डॉलर, सर्गेई ब्रिन को 5.43 अरब डॉलर का झटका लगा है। नुकसान में माइकल डेल, लैरी एलिसन, जेनसेन हुआंग, स्टीव बाल्मर भी रहे। हालांकि, इनकी संपत्ति में 2 अरब डॉलर से कम की कमी आई है।

भारतीय शेयर बाजार के लिए क्या संकेत?

अमेरिकी बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, ब्रेंट के 101 डॉलर के पार जाने और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में तेजी का असर आज भारतीय बाजार की शुरुआती धारणा पर भी पड़ सकता है। खासकर कच्चे तेल की कीमत भारत के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि देश अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात करता है। लंबे समय तक तेल महंगा रहने पर महंगाई, रुपये और कंपनियों की लागत पर दबाव बढ़ सकता है।

इनपुट: ब्लूमबर्ग

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़कच्चे तेल की 'आग' में एलन मस्क से लेकर मुकेश अंबानी की दौलत हो रही 'स्वाहा'